Author: admin

चंडीगढ़। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से हर वर्ष 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिस पेपर जारी किए जाते हैं। इससे पता चलता है कि परीक्षा में किस प्रकार का प्रश्न पत्र आएगा। इस बार बोर्ड ने इग्जाम फॉर्मेट में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड ने इन्हें अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिए है। वहां से उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रैक्टिस पेपर को लेकर चेतावनी भी जारी की है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि कुछ निजी वेबसाइटें सीबीएसई सैंपल पेपर उपलब्ध करा रही हैं। इसके बदले वे बच्चों से…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इसमें सार्वजनिक उपक्रमों, बोर्ड, निगमों, स्थानीय निकायों आदि के तहत ग्रुप-सी के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाने के लिए भंग किए गए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के स्थान पर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की स्थापना का निर्णय लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना-2023 को स्वीकृति प्रदान की। इस योजना के तहत 40 करोड़ रुपये आवंटित करने का निर्णय लिया। इसमें लघु उद्यमियों और कौशल आधारित श्रमिकों जैसे मोची, दर्जी, बार्बर, मोबाइल रिपेयरिंग विक्रेता, सब्जी एवं फल विक्रेताओं को व्यवसाय…

Read More

शाहपुर। धारकंडी के गांव कनोल में महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरुकता शिविर लगाया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमारी, सुपरवाइजर रवि कुमार, अनीता देवी जिला परिषद सदस्य, रीतिका शर्मा, पंचायत प्रधान माया देवी, बीडीसी सदस्य सुमना देवी, वार्ड सदस्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित आस-पास के गांव से 100 से अधिक महिलाओं और किशोरियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि जब तक हमारा खान-पान ठीक नहीं होगा, कुपोषण को खत्म नहीं किया जा सकता है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि किशोरियों…

Read More

कांगड़ा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट कांगड़ा पुलिस ने बाइपास रोड के पास दो व्यक्तियों से विदेशी नशा पकडा़ था। पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों रॉकी मल्होत्रा और मुकेश कुमार निवासी खरड़ (पंजाब) के पास से मादक पदार्थ 12.35 ग्राम एलसीडी बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों को बुधवार काे कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने इन दोनों आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संदर्भ में पुुलिस ने पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज किया था। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पिछले दो युवकों से विदेशी नशे के 550…

Read More

कांगड़ा। भारी बारिश के कारण हुए भू-स्खलन से ध्वस्त कांगड़ा-समीरपुर मार्ग बहाल हाे गया है। इससे समीरपुर के लाेगाें को काफी राहत मिली है। पंचायत प्रधान सुभाष चंद ने कहा है कि गत दिनाें भारी बारिश से कांगड़ा से समीरपुर सड़क समीरपुर के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हाे गई थी। इससे स्थानीय लाेगाें खासकर स्कूली बच्चाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ रहा था। संबंधित विभाग और प्रशासन से इस सड़क मार्ग काे शीघ्र बहाल करने की मांग की थी। इस पर विभाग ने कुछ दिनाें में मार्ग दुरुस्त कर दिया। प्रधान व गांववासियाें ने विभाग व प्रशासन का…

Read More

चंबा। भरमौर में मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत हो गई है। श्रद्धालु हड़सर के पास पैरापिट से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी शिनाख्त रविकांत निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है। एनडीआरएफ और पर्वतारोहियों की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद श्रद्धालु का शव निकाला। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। इससे पूर्व सोमवार शाम हादसे की सूचना मिलते ही चंबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक की तलाश में जुट गई। प्रशासन ने एनडीआरएफ…

Read More

एएम नाथ। चंबा20 और 21 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय पांगी में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिस प्राइवेट लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास है। वहीं आयु सीमा 21 से 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदक की न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित होने वाले युवाओं को 8 घंटे के 14000 से 15000 रुपये और 12 घंटे के 17000 से 19000 रुपये के बीच वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक साक्षात्कार…

Read More

कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा की टीम मटौर क्षेत्र में रूटीन चेकिंग पर थी। टीम ने मटौर में खंडेश्वरी मंदिर के पीछे श्मशानघाट में एक युवक ( 27)को बैठा देखा, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। पुलिस को देखकर वह घबरा गया। पुलिस टीम ने उस व्यक्ति से उसका परिचय और यह पूछा कि वह वहां क्यों बैठा है, तो उसके पास कोई उचित जवाब नहीं था। उसकी तलाशी लेने के लिए एसडीपीओ कांगड़ा को बुलाया गया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 108.24 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सावन…

Read More

कांगड़ा। बाइपास मार्ग पर मंगलवार को जोगीपुर के ग्रामीणों का विरोध तमाम प्रशासनिक अमले पर भारी पड़ा। यहां NHAI की ओर से निर्माण गिराने की दो बार कोशिश की गई, मगर दोनों ही बार नाकामी ही हाथ लगी। सुबह कार्रवाई शुरू हुई तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। इसके बाद और पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। दोपहर बाद फिर NHAI की कार्रवाई शुरू हुई। इससे पहले डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा और नायब तहसीलदार परविंदर सिंह पठानिया ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, मगर वे नहीं माने। अंततः NHAI की कार्रवाई रोक दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि…

Read More

एएम नाथ। चंबापांगी की विभिन्न पंचायतों के स्वयंसेवकों को 16 सितंबर तक आपदा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंबा के सौजन्य से एसडीएम पांगी रमन घरसंधी की निगरानी में दिया जा रहा है। जिला आपदा संचालन केंद्र के नोडल अधिकारी भूपेंदर कश्यप ने कहा कि प्रशिक्षण में आपदा में खोज एवं बचाव कार्य, प्राथमिक चिकित्सा और राज मिस्त्रियों, कारपेंटर व बार बाइंडर को भवन निर्माण में भूकंप रोधी प्रणाली से कार्य करने के संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। पांगी की 10 पंचायतों के राज मिस्त्रियों को खंड विकास…

Read More