- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Author: admin
गगल (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुगियारी में रविवार को कांगड़ा जोन की लड़कियों की तीन दिवसीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया था। यह रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य शक्ति प्रसाद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 27 स्कूलों की 246 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा शारीरिक शिक्षक नवीन मिन्हास ने कहा कि प्रतियोगिता में 27 स्कूलों की 246 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अतिथियों व मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इन टीमों ने जीते…
कोलंबो। भारत आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बन गया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया। भारत ने यह ऐतिहासिक जीत 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए दर्ज की। भारत को मात्र 51 रन का बेहद आसान लक्ष्य मिला था। यह एशिया कप में सबसे छोटा टोटल है। वहीं श्रीलंका की टीम का वन-डे मैचों में दूसरा सबसे कम स्कोर है। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 50 रन पर ऑल आउट किया टीम इंडिया ने श्रीलंका की टीम को मात्र 50 रन पर ऑल आउट कर दिया। मोहम्मद सिराज इस मैच के हीरो रहे।…
कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में रविवार को जिले के जलरक्षकों ने बैठक की। इसमें जलरक्षकों की विभिन्न मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। जलरक्षकों ने राज्य सरकार से मांग की कि उनकी नियमित करने की अवधि 12 वर्ष से घटाकर 8 की जाए। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो वे विधानसभा का घेराव करेंगे। संघ के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष सन्नी कुमार ने कहा कि लंबे समय से जलरक्षक राज्य सरकार के समक्ष अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने के चलते उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा…
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर गैहरा के पास शनिवार रात दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां एक कार हादसे का शिकार हुई है। इसमें दो युवक सवार थे, जिनकी मौत हो गई है। कार कांगड़ा जिले के जसूर की बताई जा रही है। इसका नंबर HP-38F-3699 है। मृतकों की शिनाख्त चरणजीत और सुदेश के रूप में हुई है। यह दोनों युवक मणिमहेश यात्रा से लौट रहे थे। पुलिस रात को ही मौके पर पहुंच गई थी। अंधेरा अधिक होने से कारण पुलिस को अपनी कार्रवाई को अंजाम देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज…
मंडी। जिले की लडभड़ोल तहसील के गांव चकरोड़ से संबंध रखने वाले संजय जमवाल का 23 और 24 दिसंबर को थाईलैंड में होने वाली वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। संजय ने कहा कि वह सीनियर वर्ग 59 किलो भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गत दिनों राजस्थान में हुई नेशनल चैंपियनशिप के सफल ट्रायल के आधार पर उनका चयन वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। संजय इससे पहले भी कई पदक देश के लिए जीत चुके हैं।
शाहपुर। बाल विकास परियोजना रैत के तहत पड़ती पंचायत सराह में महिला एवं बाल विकास विभाग रैत ने सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के तहत बच्चों का जन्मदिन मनाया। इसमें विभाग की तरफ से सुपरवाइजर रवि कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुराधा देवी, शिवानी और पवना देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में आसपास की 40 से ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सुपरवाइजर रवि कुमार ने कहा कि हर महीने की पहली और 15 तारीख को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में इस तरह के सामुदायिक आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इनमें गर्भवती महिला की गोदभराई, बच्चे का जन्मदिन मनाना व अन्नप्राशन, सुपोषण दिवस,…
शिमला। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को राज्य सरकार मुफ्त एलपीजी किट और राशन देगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न राहत उपायों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रभावित परिवारों को राहत शिविरों से स्थानांतरित कर किराये पर उपयुक्त आवासीय सुविधा प्रदान करने का फैसला लिया है। इसके तहत आवास किराये पर लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 और शहरी क्षेत्रों में 10,000 रुपये की मदद दी जाएगी। इन्हीं प्रयासों को आगे बढ़ाकर राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क घरेलू रसोई गैस कनेक्शन किट देने का फैसला लिया है। किट…
धर्मशाला। पालमपुर की राख पंचायत के साथ लगती पहाड़ियों में आसमानी बिजली गिरने से भेड़-बकरियां लेकर गए ठाकुर दास और उनके पोते डाढ़ निवासी रजनीश की मौत हो गई है। वहीं 2 अन्य घायल लोग घायल हुए हैं। उनको उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। हादसे में भेड़-बकरियां भी मरी हैं। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि जिले के कुछ स्थानों में आसमानी बिजली गिरी है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के गलाधार नामक स्थान पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। दो अन्य व्यक्ति भी वहां मौजूद थे।…
कांगड़ा। बगली के मेला ग्राउंड के पास दो बाइक्स की टक्कर हो गई है। इस हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा ले जाया गया है। युवकों की पहचान पंकज कुमार (20) निवासी योल और अभिषेक कुमार (23) निवासी सहौड़ा के रूप में हुई है। अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है। गगल थाने के हेड कांस्टेबल और जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र के करेरी से संबंध रखने वाले लोक गायक सतीश कुमार का शिव भजन “चल भागता मणिमहेशा” शनिवार को उनके यू-ट्यूब चैनल सतीश कुमार ऑफिशल पर रिलीज हुआ। इससे पूर्व उनका गाना “बंगड़ी रा चा” रिलीज हो चुका है। इसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। धारकंडी की वोह घाटी में की गई है शूटिंग “चल भागता मणिमहेशा” भजन का फिल्मांकन एएस स्टूडियो ने किया है। इसकी शूटिंग धारकंडी की वोह घाटी में की गई है। इस भजन को सतीश कुमार ने खुद लिखा और कंपोज किया है। वहीं संगीत अजय नेगी ने दिया है। गद्दी संस्कृति…
