Author: admin

एएम नाथ। चंबामणिमहेश यात्रा के दौरान सोमवार को गौरीकुंड में एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई है। उनको काफी समय से सांस लेने में दिक्कत थी। उसके साथ में आए अन्य लोगों ने रेस्क्यू दल को सूचना दी। रेस्क्यू दल ने व्यक्ति के शव को सिविल हॉस्पिटल भरमौर पहुंचाया, जहां पर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। गौर हो कि मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक पठानकोट का निवासी बताया जा रहा है।प्रशासन ने मणिमहेश जा रहे यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा में आने…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए मंडे मीटिंग ली। उन्होंने अफसरों को योजनाओं और विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश के कारण घर क्षतिग्रस्त होने से जो लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार किराए पर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाएगी। मकान का किराया प्रदेश सरकार देगी। दो और तीन कमरों के सेट किराए पर लेने का प्रावधान किया जाएगा। इस संबंध में सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर…

Read More

धर्मशाला। लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) इकाई धर्मशाला की विशेष बैठक सोमवार को धर्मशाला में हुई। इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा धर्मशाला के अभिकर्ताओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता लियाफी के धर्मशाला अध्यक्ष कबलजीत ने की। बैठक में अभिकर्ताओं को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा कर हल के लिए सबने अपने विचार रखें। लियाफी के धर्मशाला के महासचिव बीके शर्मा ने फेडरेशन के नए सदस्यों का स्वागत किया। मुख्य सलाहकार पीडी चंदेल ने बताया कि इसी महीने धर्मशाला शाखा का सम्मेलन होगा। उसमें धर्मशाला शाखा की समस्त अभिकर्ताओं का आना आवश्यक है। बैठक…

Read More

नादौन। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में सोमवार को नशा अवरोध समिति ने रैली निकाली गई। इसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने किया। प्राचार्य ने रैली में समिति के सदस्यों के साथ मिलकर बच्चों को नशा अवरोध कानून के बारे में बताया। सभी बच्चों को नशा निवारण के लिए जागरूक किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मंजू ठाकुर, डॉ. नीतिका, प्रो. सुदेश जमवाल , डॉ. सीमा शर्मा प्रो. रविकांत, प्रो. योगेश, डॉ. अमृत लाल शर्मा व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Read More

एएम नाथ। चंबाकरेरी से लमड़ल के रास्ते में फंसे 6 मणिमहेश यात्रियों का रेस्क्यू कर लिया गया है। डीसी अपूर्व देवगन ने कहा कि दूरभाष से करेरी से लमड़ल के पैदल रास्ते में दरकुंड के पास 6 यात्री फंसे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पटवार वृत्त गुवाड़ के पटवारी रणजीत सिंह, उप प्रधान ग्राम पंचायत ब्रैही चैन लाल, राजस्व विभाग के चौकीदार प्यार सिंह और स्थानीय युवाओं की टीम को रेस्क्यू के लिए भेजा गया। टीम ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं।

Read More

पालमपुर। मरांडा में एटीएम में महिला का कार्ड बदलकर 1 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जून माह में कुछ अज्ञात बदमाशों ने यहां एटीएम में महिला का कार्ड बदल कर पीड़िता के खाते से 1 लाख रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने महिला कि शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने दो आरोपियों कृष्ण पुत्र शिशु राम वीपीओ मसूदपुर हांसी जिला हिसार (हरियाणा) और राजेश पुत्र श्रीपाल वीपीओ बलंबा जिला रोहतक (हरियाणा) को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। उनसे ठगी की रकम भी बरामद कर ली है। यह उत्तर भारत में सक्रिय…

Read More

एएम नाथ। चंबानाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने मेडिकल काॅलेज चंबा में बच्चे को जन्म दिया है। इस केस में गिरफ्तार दोषी जेल में है। पुलिस बच्चे और आरोपी के डीएनए की जांच करवाएगी। इससे खुलासा होगा कि बच्चा दोषी का है। नाबालिग ने जब दोषी के खिलाफ शिकायत दी थी तो वह गर्भ से थी। चंबा मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन से बच्चे का जन्म हुआ है। हालांकि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पुलिस ने इस केस में अगली कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया है।

Read More

नूरपुर। यहां कंडवाल-डमटाल मार्ग पर लखनपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस होटल में रेड मारकर मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। वहीं बाहरी प्रदेश की महिला को मौके पर पकड़ा है। उसको मेडिकल के बाद परिजनों या रिश्तेदारों को सौंपा जाएगा।पुलिस को इस होटल में देह व्यापार की सूचनाएं मिल रही थीं। इस पर पुलिस यह कार्रवाई की। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More

शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को भोई सड़क तथा पशु चिकित्सालय रजोल का शिलान्यासकिया। शाहपुर हलके की बंडी और अनसूई पंचायतों के मध्य गज खड्ड के किनारे बसे भोई गांव के लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। केवल सिंह पठानिया ने इस गांव के लिए एंबुलेंस रोड का शिलान्यास किया, जिस पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान पठानिया ने कहा कि बंडी-कल्याड़ा ओबीसी बहुल क्षेत्र है। यहां शीघ्र ही एक ओबीसी भवन बनवाकर कोचिंग क्लासिज भी शुरू की जाएंगी, ताकि यहां के बच्चों को निशुल्क कोचिंग सुविधा मिल…

Read More

एएम नाथ। चंबापर्यटन की दृष्टि से खिरडीधार क्षेत्र का विकास होगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कही। वह खिरडीधार छिंज मेले बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस  क्षेत्र में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विभिन्न साहसिक पर्यटन गतिविधियों को शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्राकृतिक आपदाओं के कारण भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए भारी नुकसान को लेकर कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त किया कि बेघर हुए लोगों को  प्रदेश सरकार विभिन्न आवास योजनाओं से लाभ देगी। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चूंकि प्रदेश में अधिकांश क्षेत्र वन भूमि की श्रेणी में आता है।…

Read More