Close Menu
    What's Hot

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death
    • सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी
    • मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest
    • दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500
    • ज्वालामुखी में 883 ग्राम चरस के साथ बाप-बेटा Arrest
    • पाकिस्तान : पुलवामा हमले में शामिल हमजा ढेर (killed)
    • युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया Share
    • चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, May 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»देश»शांति की राह देख रहा Manipur, मसले पर प्राथमिकता से हो विचार
    देश

    शांति की राह देख रहा Manipur, मसले पर प्राथमिकता से हो विचार

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष की मोदी सरकार को नसीहत!
    ravinderBy ravinderJune 10, 2024191 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अध्यक्ष डॉ. मोहन भागवत ने हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर (Manipur) में शांति (Peace) बहाल करने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि मणिपुर एक साल से शांति की राह देख रहा है। इस मसले पर प्राथमिकता से विचार करना चाहिए। संघ प्रमुख के इस बयान को केंद्र की मोदी सरकार के लिए बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। वह संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग समापन समारोह में बोल रहे थे।

    वास्तविक सेवक मर्यादा का पालन करते हुए चलता है

    मोहन भागवत ने कहा कि इस बार भी हमने अपने लोकमत जागरण का काम किया है। वास्तविक सेवक मर्यादा का पालन करते हुए चलता है। अपने कर्तव्य को कुशलतापूर्वक करना जरूरी है। काम करें, लेकिन इसे मैंने किया, इसका अहंकार नहीं पालना चाहिए। जो ऐसा करता है, वही असली सेवक है। भगवान ने सबको बनाया है, उनकी बनाई दुनिया के प्रति अपनी भावना क्या होनी चाहिए। यह विचार करने योग्य है। सोच-समझकर जो समय के प्रवाह में विकृति आई हैं, उसे हटाकर यह जानकर कि मत अलग हो सकता है। तरीके अलग हो सकते हैं, सब अलग हो सकता है, लेकिन हमें इस देश को अपना मानकर उसके साथ भक्तिपूर्ण संबंध स्थापित करना चाहिए। इस देश के लोग भाई-भाई हैं। हमें इस बात को अपने विचारों और कामों में लाना होगा।

    विश्व के सारे जीवन का आधार बनने वाले भारत को फिर से उस रूप में खड़ा करना है

    संघ की शाखा में आने वाला व्यक्ति ऐसा हंसते-खेलते करता है। उसे ध्यान ही नहीं रहता है कि जो वो कर रहा है, उससे क्या फायदा हो रहा है। 10-12 साल के बाद जब वह पीछे मुड़कर देखता है तो खुद को परिपक्व और बदला हुआ पाता है। संघ यही काम करता है। ऐसा करते हुए हमें विश्व के सारे जीवन का आधार बनने वाले भारत को फिर से उस रूप में खड़ा करना है। जैसा वो पहले था, यह हमारा कर्तव्य है। यही हमारी तपस्या भी है। अपने कार्यक्षेत्र में जितने प्रकार का समाज रहता है। उन सब में अपने मित्र होने चाहिए। मित्र कुटंब होने चाहिए।
    जहां समाज संघ की बात मान सकता है। वहां मंदिर, पानी और श्मशानघाट सबका एक होना चाहिए।

    पर्यावरण के प्रति हमें समरसता का भाव रखना है

    पर्यावरण के प्रति हमें समरसता का भाव रखना है। हम प्रयास करेंगे कि पानी बचाओ, हरियाली लाओ, पेड़ लगाओ और अपना घर हरित घर बनाओ। इसका मतलब जीवन उपभोग के लिए नहीं है। हमें समृद्धि चाहिए, लेकिन अय्याशी नहीं चाहिए, इसलिए हम मां लक्ष्मी की वंदना करते हैं। उपभोग की रेस में हम नहीं दौड़ते हैं। हम संयम रखते हैं। इस पर हमारा विश्वास है, इसलिए फिजूलखर्ची नहीं करते। बहुत ज्यादा ताम जाम की जरूरत नहीं है। सादगी से रहने की आदत डालनी चाहिए। इसका मतलब सभी जररूतें पूरी हों, लेकिन अतिरेक न हो।

    चुनाव में एक-दूसरे को लताड़ना, टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल और झूठ प्रसारित करना ठीक नहीं

    मोहन भागवत ने लोकसभा चुनावों में प्रचार के तरीकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक-दूसरे को लताड़ना, टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल और झूठ प्रसारित करना ठीक नहीं है। यह अनुचित व्यवहार है। चूंकि चुनाव सहमति बनाने की प्रक्रिया है।
    भागवत ने कहा कि अगर कोई आपसे सहमत नहीं है तो उसे विरोधी कहना बंद कीजिए। विरोधी के बजाय प्रतिपक्ष कहिए। एक पक्ष होगा और उसके सामने अपनी बात रखने वाला प्रतिपक्ष होगा। संसद में किसी भी सवाल पर दोनों पहलू सामने आएं, इसके लिए इस तरह की व्यवस्था की गई है।

    लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है, हर चीज उसके हिसाब से होनी चाहिए

    लोगों ने अपना जनादेश दे दिया है। हर चीज उसके हिसाब से होनी चाहिए। कैसी होगी? कब होगी? संघ इन सबमें नहीं जाता है, क्योंकि समाज परिवर्तन से ही व्यवस्था परिवर्तन होती है। भागवत ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर कहा कि किसी भी बड़े बदलाव के लिए आध्यात्मिक चेतना को जागृत होना जरूरी है।

    Featured samachar himachal Top News
    Previous Articleमौसम को लेकर आया बड़ा Update, जानें कब होगी बारिश
    Next Article फंदा लगाकर पांच बटियों के पिता ने की आत्महत्या
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सिरमौर

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    By ravinderMay 29, 202612 Mins Read

    नाहन। स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे (Child) की मौत (Death) हो गई…

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026

    दो लाख से कम Income वाली महिलाओं को मिलेंगे ₹ 1500

    May 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    स्कॉर्पियो की टक्कर से 7 साल के बच्चे की Death

    May 29, 2026

    सांगला-कामरू में भवन निर्माण के लिए Permission लेना जरूरी

    May 28, 2026

    मां बज्रेश्वरी मंदिर जा रही महिला से चेन छीनने के आरोपी Arrest

    May 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version