कांगड़ा। फ्लाेर मिल कांगड़ा के पास एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस थाना को मंगलवार सुबह इसके बारे में सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम माैके पर पहुंची और शव काे फंदे से उतार कर कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त काैशल कुमार निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वह लगभग 23 सालों से अपनी पत्नी और पांच बेटियाें के साथ फ्लाेर मिल के पास रह रहा था। डीेएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा है कि छानबीन के दाैरान काेई सुसाइड नाेट पुलिस काे बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने परिजनाें के बयान दर्ज कर शव डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में पाेस्टमार्टम करवा कर परिजनाें काे साैंप दिया है। डीेएसपी ने कहा कि पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breaking News
- Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
- 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
- Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
- चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
- 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
- बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
- Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
- Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
Monday, August 31

