सिरमौर जिले के चूड़धार से शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश जारी है। मगर अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की 14 सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। चूड़धार चोटी पर प्रतिबंध के बावजूद यहां शिवरात्रि को करीब 150 लोग पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला के 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी अपने साथी विक्रम पुत्र बलदेव राज आयु 34 वर्ष के साथ शिवरात्रि के दिन नौहराधार से चूड़धार के लिए निकला था। शाम को विक्रम चूड़धार पहुंच गया। अक्षय उसी दिन से लापता है। गौर हो कि पहली दिसंबर से अप्रैल माह अथवा बैशाखी तक चूड़धार की यात्रा बंद रहती है। इस दुगर्म यात्रा के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी किए जाने के बावजूद कुछ लोग चूड़धार जा रहे हैं।
Breaking News
- विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
- Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
- स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
- HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
- बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
- किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
- 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
Tuesday, September 22

