सिरमौर जिले के चूड़धार से शिवरात्रि के दिन से लापता पंचकूला के युवक की तलाश जारी है। मगर अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की 14 सदस्यीय टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। चूड़धार चोटी पर प्रतिबंध के बावजूद यहां शिवरात्रि को करीब 150 लोग पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार पंचकूला के 28 वर्षीय अक्षय साहनी पुत्र अनिल साहनी अपने साथी विक्रम पुत्र बलदेव राज आयु 34 वर्ष के साथ शिवरात्रि के दिन नौहराधार से चूड़धार के लिए निकला था। शाम को विक्रम चूड़धार पहुंच गया। अक्षय उसी दिन से लापता है। गौर हो कि पहली दिसंबर से अप्रैल माह अथवा बैशाखी तक चूड़धार की यात्रा बंद रहती है। इस दुगर्म यात्रा के खतरे को लेकर एडवाइजरी जारी किए जाने के बावजूद कुछ लोग चूड़धार जा रहे हैं।
Breaking News
- 7-8 November को मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक
- 10.74 ग्राम चिट्टे के साथ Bus में सवार 2 युवक गिरफ्तार
- टिक्कर-नावर में दर्दनाक Accident, मां-बेटे समेत 5 म*रे
- नशा तस्कर की ₹48.30 लाख की Property जब्त
- Car सवार दो युवक 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
- LSD ड्रग बरामदगी केस में दो आरोपी गिरफ्तार
- 16 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
- हाईटेंशन Line की चपेट में आया 22 वर्षीय मजदूर, मौत
Sunday, November 8
