राकेश सोनी। नादौन
विधानसभा
क्षेत्र नादौन की एक पंचायत में एक लड़की ने प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। इस संदर्भ में उसने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पंचायत प्रधान ने भी लकड़ी की पर उसके साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उसने भी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

महिला बोली, भागते हुए आरोपी ने उसे भी दिया था धक्का

लड़की की मां ने कहा कि उसकी बेटी जब घर से काम के लिए जा रही थी तो वह भी उसके पीछे कुछ दूरी पर चली हुई थी। इस दौरान उसे अपनी लड़की के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़ कर मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से भाग गया। लड़की ने कहा कि पंचायत प्रधान ने उसके साथ छेड़खानी की है। महिला ने बताया कि भागते हुए आरोपी ने उसे भी धक्का दिया था।

प्रधान ने अपने ऊपर लगाए आरोपों को निराधार बताया

पंचायत प्रधान ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उसने कहा कि उसके विरुद्ध षड्यंत्र रचा गया है। प्रधान ने कहा कि महिला ने उसके साथ गाली-गलौज किया है। पुलिस ने क्रॉस केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। लड़की का मेडिकल भी करवाया है।

Comments are closed.

Exit mobile version