बिलासपुर पुलिस ने 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के पांच युवकों (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। जिला पुलिस (Police) द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गरा फोरलेन पर हिमाचल एंट्री टोल बैरियर के पास नाकेबंदी के दौरान यह सफलता मिली हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुदागर सिंह (37) निवासी एफजीसी रोड नंगली जिला अमृतसर (पंजाब), अरूणजीत सिंह (22) निवासी नंगली जिला अमृतसर (पंजाब), अमरीक सिंह (22) निवासी एफजीसी रोड रतन सिंह चौक आबादी जिला अमृतसर (पंजाब), नितिन शर्मा (21) निवासी चौकीवाली गली रतन सिंह चौक आबादी जिला अमृतसर (पंजाब) और हरप्रीत सिंह (21) निवासी फतेह चुड़ियावाला रोड नंगली जिला अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में मामला (Case) दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है और आरोपियों के नशे की सप्लाई से जुड़े स्रोतों एवं नेटवर्क के संबंध में भी जांच की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस का कहना है कि उनकी टीम नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने और नशा तस्करी में संलिप्त नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave A Reply

Exit mobile version