कांगड़ा पुलिस ने जीप (Jeep) चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। यह मामला (Case) 4 अक्तूबर, 2026 को दर्ज FIR नंबर 181/26, धारा 303(2) BNS के तहत पुलिस (Police) थाना कांगड़ा में दर्ज हुआ था। शिकायत के अनुसार 4 अक्तूबर को जीप चोरी हो गई थी।

मामले की जांच के दौरान SHO कांगड़ा की टीम (Team) ने CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन (20) निवासी गांव पपलोह जिला हमीरपुर और शिवम पटियाल (21) निवासी गांव दलछेहड़ा जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात की रेकी में इस्तेमाल की गई कार को भी कब्जे में ले लिया है।

पुलिस ने नियमानुसार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना उनके परिवारजनों को दे दी है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Exit mobile version