सोलन जिले में बिजली की लाइन ठीक करते समय करंट लगने से कांगड़ा के युवक (Youth) की मौ*त (Death) हो गई है। दर्दनाक हादसा (Accident) चायल विद्युत सेक्शन के तहत नगाली क्षेत्र के माड़ी जुब्बड़ में पेश आया है।

मृतक की शिनाख्त प्रवीण कुमार निवासी गंगथ (कांगड़ा) के रूप में हुई है। वह कंडाघाट विद्युत उपमंडल के चायल सेक्शन में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह प्रवीण कुमार कुछ अन्य कर्मचारियों के साथ बिजली की बाधित लाइन को ठीक करने के लिए माड़ी जुब्बड़ पहुंचा था।

काम के दौरान जैसे ही वह बिजली के खंभे पर चढ़ा, उसे अचानक करंट लग गया। करंट लगने के बाद वह खंभे से नीचे गिर गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद सहकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल चायल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों (Doctors) ने जांच के बाद प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) चौकी चायल की टीम (Team) भी अस्पताल (Hospital) पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक (SP) टी. साई वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे ने एक बार फिर बिजली की लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी इस घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version