शिमला में सड़क के किनारे खड़ी कार (Car) का शीशा तोड़कर करीब ₹ 15 लाख का सामान चुराने के मामले (Case) में पुलिस (Police) ने दो युवकों (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। वारदात पुलिस थाना क्षेत्र पश्चिम शिमला में हुई है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक 19 सितंबर की रात उसने अपनी गाड़ी ढांडा के ऊपर सड़क के किनारे खड़ी की थी। लेकिन अगली सुबह जब उसने कार देखी तो उसके पिछले बाएं दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था।
कार के अंदर से लैपटॉप, मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, घड़ी समेत करीब ₹15 लाख कीमत का सामान गायब था।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज के साथ-साथ तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी लेख राज (38) निवासी तहसील बल्ह जिला मंडी को IGMC शिमला के पास से गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी जोध सिंह (29) निवासी तहसील बल्ह जिला मंडी को सुंदरनगर से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में लिया है। आरोपियों से चोरी किया गया सामान बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।

