शिमला जिला पुलिस ने कुमारसैन में 9 ग्राम चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार (Arrest) किया है। नशा तस्करी के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। कुमारसैन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस की डिटेक्शन टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से नशे की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत (Court) से उसका पुलिस (Police) रिमांड हासिल कर लिया है, जिससे नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा सके।

पुलिस थाना कुमारसैन में एनडी एंड पीएस एक्ट (ND&PS Act) के तहत मामला (Case) दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर की पुलिस डिटेक्शन टीम ओड़ी प्रेम नगर मार्ग पर रेहड़ी खड्ड के पास गश्त और संदिग्धों की चेकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था, जिसकी गतिविधियों पर संदेह होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पीठू बैग से कुल 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह इस नशीले पदार्थ की खेप को कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

Leave A Reply

Exit mobile version