शिमला पुलिस ने शोघी के पास बस में सवार रोहड़ू (Rohru) के दो युवकों (Youths) को करीब 13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस (Police) की स्पेशल सेल की टीम ने पुलिस चौकी शोघी के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की।

इसी दौरान एक बस को रोककर उसमें सवार यात्रियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो संदिग्ध युवकों के कब्जे से करीब 13 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी भोपिन्दर सिंह (30) निवासी रोहड़ू की जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में छिपाकर रखा गया चिट्टा बरामद किया गया। मामले में अनुज कुमार (32) निवासी रोहड़ू को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला (Case) दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

Leave A Reply

Exit mobile version