शिमला। ठियोग पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास एक कार (Car) में सवार दो युवकों (Youths) से करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस (Police) ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला (Case) दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठियोग पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने फागू कंट्रोल रूम के पास खड़ी एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में बैठे दो युवकों के कब्जे से नशे की खेप बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन वर्मा (27) और निखिल ठाकुर (26) के रूप में हुई है। दोनों ठियोग क्षेत्र जिला शिमला के निवासी बताए गए हैं। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और क्या इस मामले में नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भी कोई भूमिका है।पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave A Reply

Exit mobile version