सोलन जिला पुलिस (Police) ने शामती के पास नाकेबंदी के दौरान एक कार (Car) से करीब 54 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने कार में सवार दो युवकों (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) कर उनके खिलाफ पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया है। इसके दोनों आरोपियों को अदालत (Court) में पेश करने के बाद पांच दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया है।

पुलिस मिली जानकारी गत रात जिला सोलन पुलिस की विशेष जांच इकाई (SIU) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शामती के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस टीम ने एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों के कब्जे से करीब 54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी (35) निवासी गांव लोहरा तहसील डाबा जिला लुधियाना (पंजाब) और रवि (29) निवासी गांव खान अहमदपुर डाकघर डीण तहसील बराड़ा जिला अंबाला (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version