पालमपुर। भवारना पुलिस (Police) ने 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। अरला के होमस्टे में पुलिस ने दबिश देकर यह कार्रवाई की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई की है। इस संदर्भ में ND&PS एक्ट के तहत मामला (Case) दर्ज किया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप राम (33) निवासी सल्याणा पालमपुर, संजीव कुमार (36) निवासी अरला पालमपुर, अरुण कुमार (29) निवासी चौकी खलेट पालमपुर और दीपक (38) निवासी जंडियाला गुरु अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

कांगड़ा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें। नशे की तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।

Leave A Reply

Exit mobile version