मंडी। मोहाली की युवती ने एक युवक (Youth) पर शादी (Marriage) का झांसा देकर लंबे समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने और बाद में शादी से इंकार करने के आरोप लगाए हैं। युवती दूसरी बार न्याय की गुहार लेकर एसपी (SP) कार्यालय (Office) मंडी पहुंची और मामले में कार्रवाई (Action) की मांग की।

युवती के अनुसार इस साल जनवरी में सोशल मीडिया (Social Media) पर उसकी आरोपी युवक से बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अप्रैल से दोनों लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान युवक लगातार उससे शादी करने का भरोसा देता रहा। दोनों के मंडी और मोहाली में मिलने और साथ रहने की बात भी युवती ने कही है।

13 अगस्त को जब वह मंडी पहुंची तो युवक और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद वह मंडी सिटी चौकी पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर तत्काल एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की गई। बाद में उसने मुजफ्फरनगर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई, जिसके बाद मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और आरोपी उसे मोहाली लेकर गया, लेकिन दो दिन बाद उसे मोहाली में छोड़कर चला गया। वह उसका आईफोन, गहने और करीब ₹ एक लाख भी आरोपी के पास हैं। संदेश भेजने के बावजूद उसने सामान वापस नहीं दिया।

युवती ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मेडिकल जांच में देरी का आरोप भी लगाया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पुलिस के संज्ञान में आई है। सदर थाना पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन भी किया गया है।

Leave A Reply

Exit mobile version