लुधियाना के विशेष एनडीपीएस कोर्ट (Court) ने साल 2019 के चरस तस्करी केस (Case) में चंबा (Chamba) निवासी कयूम खान उर्फ क्यूम खान को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त टेम्पो (Tempo) को भी जब्त करने के आदेश (Order) दिए गए हैं।

एनसीबी (NCB) चंडीगढ़ की टीम (Team) को इस मामले में चरस तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर टीम ने मई, 2019 में लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर संदिग्ध टेम्पो को रोका। वाहन की गहन तलाशी के दौरान पिछले हिस्से में छिपाकर रखी गई 16.470 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

इस कार्रवाई के दौरान चंबा निवासी कयूम खान उर्फ क्यूम खान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने मामले की जांच पूरी की और विशेष अदालत में अभियोग चलाया। करीब सात साल तक चली लंबी कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के बाद लुधियाना के विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानकर सजा का फैसला सुनाया।

Leave A Reply

Exit mobile version