कुल्लू। भुंतर सब्जी मंडी से करीब ₹ छह लाख की जापानी फल की 300 पेटियां लेकर भागे दो युवक गिरफ्तार (Arrest) कर लिए गए हैं। भुंतर पुलिस (Police) ने करते हुए दोनों आरोपियों को जिला बिलासपुर के पनोह से पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों से ₹75 हजार नकद बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल जीप (Jeep) को भी कब्जे में लिया है।

जानकारी के अनुसार एक व्यापारी ने भुंतर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने भुंतर सब्जी मंडी के विभिन्न आढ़तियों से जापानी फल की करीब 300 पेटियां खरीदकर कोलकाता सब्जी मंडी भेजने के लिए कालका रेलवे स्टेशन रवाना की थीं। लेकिन वाहन चालक (Driver) और परिचालक माल को निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के बजाय जीप सहित गायब हो गए।

दोनों के मोबाइल फोन (Phone) भी बंद आने लगे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। दोनों आरोपी करीब 20-20 वर्ष के बताए जा रहे हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने जीप को जालंधर में बेच दिया था। पुलिस ने ₹75 हजार नकद बरामद किए हैं। करीब छह लाख रुपये के फल की शेष बिक्री राशि और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Leave A Reply

Exit mobile version