कांगड़ा। विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा ने रविवार को कांगड़ा और मंडी जिला के विभिन्न स्कूलों में विवेकानंद केंद्र प्रश्नोत्तरी ((Quiz) प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें लगभग 1100 छात्र-छात्राओं (Students) ने अपने विवेक व बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। गौरतलब है कि विवेकानंद केंद्र (Center) कांगड़ा द्वारा हर साल प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, इतिहास, कंप्यूटर (Computer), सामान्य जागरुकता, हिंदी (Hindi), अंग्रेजी, विज्ञान, तर्कशक्ति एवं गणित आदि पर आधारित 200 प्रश्न पूछे जाते हैं। रविवार को आयोजित परीक्षा के लिए न्यू एरा स्कूल आफ साइंसेज छतरी शाहपुर, स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल घुरकड़ी, रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां व रेनबो इंटरनेशनल स्कूल भवारना के अतिरिक्त मंडी जिला में राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल को केंद्र बनाया गया था।
इस प्रतियोगिता में नवमी, दसवीं, 11वीं,12वीं और कॉलेज स्तर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न श्रेणियां में आयोजित प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले छात्रों को 12 जनवरी विवेकानंद जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इन विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिता के साथ-साथ छात्रों को स्वामी विवेकानंद के सुझाए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को कुसंगति से बचाने एवं उनके जीवन से सीख लेने का आह्वान किया।

