मंडी जिले के जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल में दुःखद (Sad) सड़क हादसा (Accident) पेश आया है। यहां एक कार के खाई में गिरने से छह युवकों (Youths) की मौके पर मौत (Death) हो गई है। हादसे के बाद कोहराम मच गया।

फिलहाल हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार गत रात से छह युवक लापता थे और फिर बुधवार को कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सभी युवक घर से निकले थे। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ है। कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने खड्ड में उतरकर कार सवारों को बाहर निकालने और उनकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन सभी दम तोड़ चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस भी मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि लडभड़ोल बाजार के व्यवसायियों के बच्चे सिमसा में किसी समारोह में गए थे और वहां से वापस आते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। मृतकों की शिनाख्त यश डाकघर सिमस लड़भड़ोल, आयुष डाकघर सिमस लड़भड़ोल, पंकज गांव गवाला, आदित्य गांव बलोह, अर्नव गांव बलोह और नूजू निवासी गांव सिमस के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है।

Leave A Reply

Exit mobile version