शिमला के रामपुर में बिजली की हाईटेंशन लाइन (line) की चपेट में आने से 22 वर्षीय मजदूर गजाय सिंह की मौत (Death) हो गई है। के मामले में पुलिस (Police) ने ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर के खिलाफ मामला (Case) दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अपर डकोलर मोड़ के पास एक टेलीकॉम कंपनी का पोल 22 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया था। हादसे में दो मजदूर बिजली के फ्लैश की चपेट में आए, जिन्हें उपचार के लिए एमजीएमएससी खनेरी ले जाया गया।

बाद में 22 वर्षीय गजाय सिंह निवासी जिला रियासी (जम्मू-कश्मीर) की मौत हो गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि काम शुरू करने से पहले ठेकेदार और साइट सुपरवाइजर ने विद्युत विभाग को सूचित नहीं किया और न ही आवश्यक शटडाउन की अनुमति ली थी।

पुलिस थाना रामपुर में FIR संख्या 116/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 125, 125 (a) और 106 (1) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों और लापरवाही को लेकर जांच कर रही है।

Leave A Reply

Exit mobile version