शिमला जिले में 17 साल की किशोरी से दुष्कर्म और फिर वीडियो (Video) वायरल (Viral) करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को अस्पताल (Hospital) में भर्ती करवाया गया, जहां उसने मां को घटना के बारे में बताया। मां की शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वारदात 15 अक्तूबर को रोहड़ू में एक आवासीय क्वार्टर में हुई है। पवन नाम के व्यक्ति पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि घटना के बाद उसे वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
किशोरी की मां ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई शुरू हुई। शिकायत पुलिस थाना जुब्बल से सीसीटीएनएस के माध्यम से जीरो एफआईआर (FIR) के रूप में रोहड़ू थाना पहुंची।
इसके बाद रोहड़ू पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

