ऊना जिले में अंब-ऊना मार्ग पर मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों (Youths) की जान चली गई है (Death)। यह दर्दनाक हादसा कटौहड़ खुर्द स्थित कृष्णा नर्सरी के पास रात करीब 10:45 बजे हुआ। यहां एक बाइक एचआरटीसी (HRTC) बस (Bus) की चपेट में आ गई।
इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एचआरटीसी बस ऊना से अंब की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही बाइक के साथ बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अंब ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतकों की शिनाख्त स्टोथर गांव निवासी योगेश कुमार और अमन भाटिया के रूप में हुई है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने इस मामले में बस चालक बचित्र सिंह के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला (Case) दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस (Police) हाद*से के कारणों की जांच में जुटी है।

