कांगड़ा। नगर परिषद मैदान में चल रही रामलीला के छठे दिन राम-भरत मिलाप के दृश्यों का मंचन किया। इन्हें देखकर दर्शक भावुक हो गए। रामलीला की शुरुआत श्री गणेश की आरती से की गई। इस मौके पर राइजिंग स्टार प्ले वे स्कूल की प्रिंसिपल पूजा वालिया और टीवीएस शोरूम के मालिक कपिल वालिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सभा के सदस्यों ने मुख्यातिथियों का स्वागत कर उन्हें सम्मानित भी किया। मुख्य अतिथियों ने रामायण प्रतियोगिता के 20 विजेता बच्चों को इनाम बांटे। रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि 11 अक्तूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे परिधान प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एकल और ग्रुप नृत्य एवं रामलीला से संबंधित पात्रों के अभिनय की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है, वह रामलीला के सभा के सदस्यों के पास अपना नाम दर्ज करवा सकता है। प्रतियोगिता के दौरान विजेता रहे बच्चों को पुरस्कार से भी दिए जाएंगे। रामायण प्रतियोगिता के 51 बंपर पुरस्कार दशहरे की रात को निकाले जाएंगे। इस दौरान रामलीला सभा के उपाध्यक्ष राकेश मेहरा, संजय कोच, राम स्वरूप वर्मा, मुकेश मेहरा,अतुल चौधरी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News
- प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी
- Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
- धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
- नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
- नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
- सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
- देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
- बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
Friday, April 17

