Author: ravinder

बिलासपुर पुलिस ने 9.05 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार (Arrest) किया है। जिला पुलिस के नशा विरोधी अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पट्टा चौक फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को नशे की खेप के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान अजय ठाकुर (32) निवासी बैहल कण्डैला बामटा के रूप में हुई है। आरोपी किरतपुर की ओर से मोटरसाइकिल (Bike) पर आ रहा था, जिसे पुलिस (Police) ने जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट की धारा…

Read More

सोलन। 41.08 ग्राम चिट्टे के साथ पति (Husband)-पत्नी (Wife) समेत तीन लोग गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। पुलिस (Police) ने चंबाघाट के होटल (Hotel) से पंजाब के बाशिंदों को पकड़ा है। जिला पुलिस सोलन की एसआईयू (SIU) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने चंबाघाट स्थित एक होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल के कमरा नंबर 303 में ठहरे तीन व्यक्तियों के कब्जे से 41.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार तरीखा (35) निवासी सुखेरा बस्ती अबोहर जिला फाजिल्का (पंजाब),…

Read More

नगरोटा बगवां। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में चिकित्सकों (Doctors) की 100 पीजी (PG) सीटें बढ़ेंगी। नगरोटा बगवां में आयोजित बाल मेले में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने यह घोषणा की। उन्होंने बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार कर रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष लगभग 24 हजार विद्यार्थियों ने निजी स्कूल छोड़कर 150 सीबीएसई पाठ्यक्रम के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लिया है, जो सरकारी शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने…

Read More

कुल्लू। जिले में जलशक्ति विभाग में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (JE) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Death) हो गई है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक के परिजनों ने इसे हत्या (Murder) का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस (Police) ने हत्या का मामला (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त कुल्लू के खौला निवासी लाभ सिंह गुलेरिया के रूप में हुई है। उनकी पत्नी कांता देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को लाभ सिंह रोजाना की तरह ड्यूटी पर गए थे।…

Read More

केलांग। जीप (Jeep) पर चट्टानें गिरने से छह माह के बच्चे समेत 13 की मौत (Death) हो गई है। यह दर्दनाक सड़क (Road) हादसा (Accident) लाहौल-स्पीति जिले के संसारीनाला-किलाड़-थिरोट-तांदी मार्ग पर लोहनी/कडू नाला के पास हुआ है। हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से अचानक चट्टानें गिरने से टाटा सूमो (एचपी-01एम-2210) दब गई।हादसे में वाहन में सवार चालक सहित 13 लोगों की मौत हो गई। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने बताया कि जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DPCR) केलांग पटवारी तिंदी और सीमा सड़क संगठन (BRO)…

Read More

लाहौल-स्पीति में ट्रक के सड़क (Road) से फिसल कर नाले में गिरने से पिता (Father)-पुत्र (Son) की मौत (Death) हो गई है। यह दर्दनाक हादसा (Accident) मनाली-लेह मार्ग पर लाहौल-स्पीति में हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल-स्पीति और लेह की सीमा के पास किलिंग सराय से भरतपुर की ओर जा रहा ट्रक सड़क पर अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक में सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम, आईटीबीपी और स्थानीय ट्रक चालक मौके पर पहुंचे। सब ने बचाव अभियान…

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में बीटेक एआई पाठ्यक्रम शुरू करने को ₹ 5 करोड़ मिलेंगे। विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम सुक्खू (CM Sukhu) ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विश्वविद्यालय में नए युग के पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों (Teachers) और विद्यार्थियों (Students) के लिए विदेशों में एक्सपोजर विजिट की व्यवस्था करेगी, जिसके लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को ग्रीन हाइड्रोजन के लिए नोडल एजेंसी बनाया…

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग के तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल (Portal) का शुभारंभ (Start) किया। यह अपनी तरह का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य छात्रों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों और रोजगारदाताओं को एकीकृत प्रणाली से जोड़कर प्रदेश में प्लेसमेंट और भर्ती प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कौशल विकास और रोजगार सृजन के लिए एक मजबूत व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। तकनीकी रोजगार सेतु पोर्टल युवाओं और उद्योगों के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगा और तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों…

Read More

शिमला। चिकित्सा (Medical) शिक्षा (Education) विभाग के तहत कार्यरत स्नातकोत्तर (PG) छात्रों (Students) का मासिक स्टाइपंड बढ़ा दिया गया है। शिमला में सीएम सुक्खू (CM Sukhu) की अध्यक्षता में हुई प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। अब चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 40,000 रुपये के स्थान पर 50,000 रुपये, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को 45,000 रुपये के स्थान पर 60,000 रुपये और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों को 50,000 रुपये के स्थान पर 65,000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपंड मिलेगा। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अंतर्गत कार्यरत मान्यता प्राप्त डीएम…

Read More

कुल्लू। जिला पुलिस ने 4.96 ग्राम चिट्टा के साथ चार युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। आरोपियों से ₹4 हजार नकद (Cash) भी किए बरामद किए हैं। कुल्लू पुलिस (Police) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए लंकाबेकर क्षेत्र से चार युवकों को नशे की खेप और नकदी सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना कुल्लू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर…

Read More