कुल्लू। भुंतर में पुलिस (Police) ने 104 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। पुलिस थाना भुंतर की टीम (Team) ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटा भूईन स्थित एक होटल में दबिश दी। दबिश के दौरान होटल (Hotel) के कमरा नंबर 205 की नियमानुसार तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दो आरोपियों निखिल शर्मा (32) पुत्र प्रेम चंद निवासी गांव पारला भुंतर डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू और शिव कुमार (32) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी मकान नं. 75 मंगली निच्ची डाकघर रामगढ़ तहसील व जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से कुल 104 ग्राम चिट्टा और ₹ 21,200 की नकदी बरामद की गई है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में दोनों युवकों के विरुद्ध धारा 21 व 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं नेटवर्क की पहचान हेतु दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।

