कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में महिला (Woman) की मदद को पहुंचे एएसआई (ASI) पर कुल्हाड़ी से हमले का मामला (Case) सामने आया है। यहां घरेलू हिंसा की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ( Police) टीम पर शिकायतकर्ता के पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। इसमें एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया।
घटना 25 जनवरी की रात फतेहपुर थाना क्षेत्र की तुहाड़ पंचायत (हटली) की है। इंद्र बाला नामक महिला ने 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना मिलते ही फतेहपुर थाने के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक (ASI) इंद्र सिंह पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस स्थिति की जांच कर रही थी, तभी महिला का पति बुद्धि सिंह वहां आया और उसने एएसआई इंद्र सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में एएसआई के सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल एएसआई को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

