Author: admin

कांगड़ा। जिले के रैहन के पास देहरी खड्ड में रविवार सुबह एक ग्रेनेड (Grenade) मिला। यह एचई-36 मॉडल का था। इसकी पिन लगी हुई थी। इससे बड़े हादसे की आशंका थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्थानीय युवक ने खड्ड में संदिग्ध लोहे की वस्तु देखी। उसे शक हुआ कि यह कोई विस्फोटक हो सकता है। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद नूरपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने जांच के दौरान पाया कि लोहे की वस्तु वास्तव में एचई-36 ग्रेनेड था।पुलिस ने पूरे इलाके को आइसोलेट किया। इस बाद जिला प्रशासन से मदद मांगी गई। प्रशासन…

Read More

शिमला। नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को स्टेट (State) कैडर में शामिल किया गया है। इसे लेकर प्रदेश सरकार ने अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है। जिलों, मंडलों और सेटलमेंट कैडर में नियुक्त सभी नायब तहसीलदार, कानूनगो और पटवारी को स्टेट कैडर में आ गए हैं। इस संबंध में पहले भी अधिसूचना जारी हुई थी, लेकिन इसे वापस ले लिया गया था। अब फाइनल नोटिफिकेशन जारी हुई है। इसके तहत नायब तहसीलदारों के मामले में राजस्व सचिव अप्वाइंटिंग और डिसीप्लिनरी अथॉरिटी होंगे। वहीं पटवारी और कानूनगो के लिए डायरेक्टर लैंड रिकॉड्र्स अप्वाइंटिंग अथॉरिटी घोषित किए गए हैं। ऐसे में नायब…

Read More

धर्मशाला। कांगड़ा जिले के पंचरुखी के सलियाणा गांव के युवक पंकज (27) की हत्या (Murder) का केस (Case) पुलिस ने हल कर दिया है। इसे लेकर SP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंकज की हत्या उसकी प्रेमिका नीशू ने की थी। दोनों करीब आठ वर्ष से रिश्ते में थे। 18 जनवरी को जब नीशू का पति घर पर नहीं था तो उसने पंकज को बुलाया। इस दौरान किसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद नीशू ने कमरे में रखे कुदाल से पंकज के सिर पर चार से पांच वार कर उसे मौत के…

Read More

दीप्ति अंगरीश आज दुनिया का हर व्यक्ति आगे बढ़ रहा है। इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में कोई सब स्वयं को विकसित करने की कवायद मेें दिन-रात भाग रहे हैं। माना भागने का मकसद है पैसे का सृजन। पर कभी इस ध्यान गया है कि इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में बहुत कुछ पीछे छोड़ दिया है। पीछे छूट गईं हैं हमारी जड़ें। “न दीनं न च पापं न हरं न वा सदा। किंतु सच्चं धर्मं च सदा समाश्रयेत्॥”यह श्लोक बताता है कि जो व्यक्ति धर्म और सत्य को अपने जीवन का आधार बनाता है, वह स्थिर और मजबूत रहता है, जैसे…

Read More

सोलन। जिले के दाड़लाघाट के असलू के पास से एक दुःखद खबर (Sad news) सामने आई है। यहां सड़क दुर्घटना (Accident) में तीन माह की बच्ची की मौत (Death) हो गई है। वहीं चार लोग जख्मी हुए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मीना कुमारी पत्नी शशि पाल निवासी गांव तुणी अर्की जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह गाड़ी में अपने पति और दो बेटियों के साथ गांव चौरूटू में शादी में शामिल होने के लिए गई थी। जब वह परिवार के साथ शादी से वापस लौट रही थी तो गांव असलू के पास ड्राइवर कमलेश…

Read More

ज्वालामुखी। मझीन भटाल खुर्द मर्डर (Murder) केस (Case) में पुलिस (Police) ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी मृतक के ही रिश्तेदार हैं। इनमें दो मृतक के मासड़ हैं। इनकी पहचान राकेश निवासी अधवाणी और राजेश निवासी कथोग के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी दिलीप सिंह निवासी भटाल खुर्द मृतक का मामा है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को शनिवार को देहरा की अदालत में पेश किया जाएगा। डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल का कहना है कि वारदात आपसी विवाद के चलते हुई है। वारदात…

Read More

चंबा। जिला चंबा के तीसा उपमंडल की सनवाल पंचायत में एक चौकाने वाला मामला (Case) सामने आया है। यहां एक वैंडर से ₹ 1 करोड़ 53 लाख 55 हजार रुपए के सामान का ढुलान करवाया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस वैंडर के पास एक ही खच्चर है। इस वैंडर के खाते में उक्त राशि डाली गई है। यह वैंडर अभी भी बीपीएल सूची में शामिल है। सरकारी खाते से वैंडर को ढुलान के लिए पैसे दिए गए। इसके बाद में ये पैसे पंचायत प्रतिनिधियों और उनके रिश्तेदारों के खातों में चैक और अन्य माध्यमों से…

Read More

शिमला। जिले के जुब्बल क्षेत्र के खौणी गांव की बेटी सेजल रावत फिल्म (Film) व्हाइट (White) में अभिनय करती दिखाई देगी। युवाओं को नशे से बचाने के लिए यह फिल्म बनाई गई है। इसे जबवी मेट क्लीक्स अकादमी एंड स्टूडियो ने बनाया है। इस फिल्म को शनिवार को पूरा किया गया। यह फिल्म चिट्टे के ऊपर बनाई गई है। जैसे कि विदित है कि प्रदेश में दिन-प्रतिदिन चिट्टा से होने वाली मौत की दरें बढ़ रही है। इस फिल्म के निर्माता सनी राजपूत एवं धीरज भारद्वाज हैं। इस फिल्म को दिनेश ठाकुर एवं देशराज ठाकुर ने प्रोड्यूस किया है। दिनेश…

Read More

शिमला। एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) की तबीयत अचानक बिगड़ी है। वायरल संक्रमण के कारण उन्हें चिकित्सकों (Doctors) ने आराम (Rest) की सलाह दी है। यह जानकारी मुख्यमंत्री के कार्यालय (Office) ने दी है। कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य कारणों से उनकी सोमवार की सभी निर्धारित बैठकें स्थगित कर दी गई हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री किसी से भी नहीं मिलेंगे। वहीं यह स्पष्ट किया गया है कि उनकी हालत सामान्य है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की खबर सामने आने के बाद उनके समर्थक और शुभचिंतक…

Read More

चंबा। जिले के बनीखेत-खैरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) हुआ है। इसमें एक तीन साल की बच्ची की मौत (Death) हुई है। वहीं पांच लोग जख्मी (Injured) हुए हैं। इनमें कार के चालक (Driver) की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में बच्चों सहित करीब 6 लोग सवार थे। यह हादसा बनीखेत के दुलार गांव के पास हुआ। यहां जम्मू-कश्मीर की कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा रविवार दोपहर को हुआ, जब कार बनीखेत से खैरी की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही खैरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं…

Read More