Author: admin

कांगड़ा। एसएम (SM) आई (Eye) हॉस्पिटल घुरकड़ी ने अगस्त माह में 10 नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर (Camp) लगाए। इनमें मरीजों को आंखों के रोगों के बारे में जागरूक किया। हॉस्पिटल के निदेशक व चीफ आई सर्जन डॉ. संदीप महाजन ने बताया कि हर महीने की भांति बीते अगस्त महीने में भी नेत्र जांच शिविरों का आयोजन किया गया। यह नेत्र जांच शिविर जिला स्तर पर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए। इनमें 1500 से ज्यादा मरीजों की आंखों का निरीक्षण किया गया। बरसात के मौसम के चलते जहां बारिश ज्यादा हो रही है। वहीं मौसम के अनुरूप नेत्र जांच शिविरों…

Read More

कांगड़ा। दौलतपुर से हार जलाड़ी के लिए सोमवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस (Bus) सेवा शुरू (Start) हुई। इसे HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से तीन पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ होगा। इससे पूर्व अजय वर्मा का हार जलाड़ी पहुंचने पर पंचायत प्रधानों, सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। अजय वर्मा ने कहा कि यहां के लोगों के साथ मैंने पूर्व में एक कार्यक्रम के दौरान बस चलाने का वादा किया था, जिसे पूरा करने पर आज मुझे प्रसन्नता है। इस बस सेवा का लाभ…

Read More

धर्मशाला। इंदौरा (Indora) में प्रभावितों के राहत-पुनर्वास पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। ये निर्देश डीसी (DC) कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम (Weather) विभाग ने अगले दो दिनों में जिले में भारी बारिश को लेकर रेड जारी अलर्ट है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश (Rain) की चेतावनी जारी की है और आम जनमानस को सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और…

Read More

कांगड़ा। टेक्निकल यूनियन हिमाचल प्रदेश के सदस्यों (एचआरटीसी कर्मचारियों) ने एचआरटीसी (HRTC) उपाध्यक्ष अजय वर्मा से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान कार्यशाला (Workshop) के कर्मचारियों की मांगों से उन्हें अवगत कराया। इनमें धर्मशाला, नगरोटा, बैजनाथ, देहरा, हमीरपुर, जसूर और पठानकोट के कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने मुख्य मांग पीस मील कर्मचारियों को कांट्रेक्ट में लाने का बताया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में ऐसे 74 कर्मचारी हैं। उसके उपरांत वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। इसी के साथ मशीनों के कलपुर्जे, स्पेयर पार्ट मुहैया करवाने और कार्यशालाओं को दुरुस्त करने की मांग उठाई। टेक्निकल यूनियन के प्रधान संजीव कुमार, पठानकोट के…

Read More

पालमपुर। धान की फसल पर बौना विषाणु रोग ने हमला (Attack) किया है। इससे धान (Paddy) पीले (Yellow) पड़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिकों (Scientist) ने धान कि फसल में काली धारीदार बौना विषाणु (Virus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य के धान किसानों के लिए जरूरी सलाह दी है। यह विषाणु विशेष रूप से निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक गंभीर खतरे के रूप में उभरा है। इस साल सिरमौर जिले की पांवटा घाटी और कांगड़ा जिले के जोगीपुर, रिहालपुर, राजोल, केटलू, पोहरा, थर्डी, रैत, ज्वाली और बरमाड़ जैसे कई स्थानों सहित प्रमुख…

Read More

शिमला। महंगाई भत्ते (DA) के मुद्दे पर विपक्ष (Opposition) ने वीरवार को सदन से वॉकआउट (Walkout) किया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कर्मचारियों के सहयोग से सरकार बनाई, लेकिन अब कर्मचारियों के साथ वह अन्याय कर रही है। विधानसभा में कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ता देने का मुद्दा भाजपा ने उठाया। मुख्यमंत्री से इस बात का आश्वासन भी मांगा कि वह एक तिथि बताएं कि कब तक कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता जारी किया जाएगा। इस मुद्दे पर सरकार ने कोई भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा DA जारी करने को आश्वाशन न…

Read More

चंबा। शहर से सटी सरोल पंचायत के बन्नू फाट से दु:खद खबर (Sad news) सामने आई है। यहां भू-स्खलन की चपेट में आने से युवक (Youth) की मौत (Death) हो गई है। मृतक की शिनाख्त विजय कुमार (35) पुत्र कमल कुमार निवासी गांव खल्ली डाकघर सरोल के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजय कुमार डीजे का काम करता था। वह मंगलवार को काम खत्म करने के बाद घर वापस लौट रहा था कि रात करीब 11 बजे जब बन्नू फाट के पास पहुंचा तो वहां भू-स्खलन होने से…

Read More

शिमला। अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी (AIMMS) चमियाना रोबोटिक सर्जरी करने वाला राज्य का पहला सरकारी स्वास्थ्य संस्थान बन गया है। यहां रोबोट से सोमवार को सफल ऑपरेशन (Operation) किया गया है। शिमला जिले के खलीनी इलाके के बाशिंदे की राज्य में पहली रोबोटिक सर्जरी की गई। वह प्रोस्टेट संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।डॉ. अनंत कुमार, डॉ. पम्पोश रैना और डॉ. पवन कौंडल की टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है। डॉक्टरों के अनुसार यह प्रक्रिया करीब तीन घंटे तक चली। वहीं सामान्य सर्जरी में इसमें कम से कम पांच घंटे लगते हैं। ऑपरेशन के दौरान मरीज को रक्त…

Read More

नगरोटा बगवां। पुलिस (Police) स्टेशन नगरोटा बगवां की टीम ने 230 ग्राम चरस रखने के आरोप में एक युवक (36) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। यह एक टीम (Team) शुक्रवार सुबह नियमित गश्त पर थी। उसी दौरान सुबह लगभग 6 बजे राढ़ चौक के पास एक बेंच पर आरोपी युवक (Youth) सतीश कुमार को बैठे देखा। उसके पास बैग था, जब पुलिस टीम ने उसकी ओर बढ़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। पुलिस कर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसके बैग से 230 ग्राम चरस बरामद हुई। सतीश कुमार राढ़ पंचायत के पास कालीगंज गांव का रहने वाला…

Read More

कांगड़ा। विधानसभा क्षेत्र कांगड़ा के तहत पड़ते गांव खोली में चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। कांगड़ा पुलिस स्टेशन (Police station) की टीम (Team) ने 32 साल के युवक (Youth) को किया है। कांगड़ा जिले के हरचक्कियां निवासी अविनाश नामक युवक को वीरवार को खोली के एक घर में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। अप्रैल माह में खोली में एक चोरी हुई थी। इसमें 70 ग्राम सोना और 15,000 रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। यह मामला सामान्य था, क्योंकि शिकायतकर्ता को चोरी की सही तारीख का पता नहीं था। वह…

Read More