- क्रैच Worker और हेल्पर के भरे जाएंगे रिक्त पद
- 720 Posts के लिए होगी भर्ती, ₹ 13 से 15 हजार मिलेगा वेतन
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़-शारीरिक शोषण Case में शिक्षक बर्खास्त
- घर से चरस, सुल्फा और कैनाबिस बरामद, 1 Arrest
- HRTC बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
- सिहुंता की बेटी ईशा साउथ की Film में करेंगी डेब्यू
- Phone चलाने से रोका तो पति पर फेंक दिया उबलता दूध
- Hindi का विकल्प खत्म, छठी से अंग्रेजी माध्यम जरूरी
Author: admin
कुल्लू। ऊना के बाद प्रदेश में एक और एसडीएम (SDM) पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। कुल्लू की महिला (Woman) पंचायत सचिव ने एसडीएम विकास शुक्ला पर दुष्कर्म और गर्भपात के आरोप लगाए हैं। पुलिस (Police) की ओर से इस मामले में कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट (High court) में याचिका दायर की गई। पीड़िता ने कहा है कि डेढ़ साल से इस मामले में पुलिस ने केस (Case) तक दर्ज नहीं किया। महिला ने प्रदेश हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाते हुए याचिका दायर की है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने भी इस मामले में डीजीपी को एक्शन लेने…
कांगड़ा। देहरियां पेयजल योजना को शीघ्र सुचारू करें। ये निर्देश (Directions) एपीएमसी (APMC) कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने संबंधित अधिकारियों (Officers) को दिए। वह वीरवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव समीरपुर और देहरियां की पेयजल योजना को हुए नुक्सान का जायजा लेने के लिए गए। इस योजना को बरसात के कारण काफी नुक्सान पहुंचा है। इससे संबंधित गांवों में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। निशु मोंगरा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस योजना को सुचारू करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिल…
धर्मशाला। आईटीआई (ITI) पास अभ्यर्थियों से 100 पद (Post) भरे जाएंगे। इसके लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में 27 सितंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला में साक्षात्कार (Interview) होंगे। यहां बाॅन न्यूट्रिएंट्स प्राइवेट लिमिटेड सोनीपत एवं कॉन्टिनेंटल कंपनी गुरुग्राम संयुक्त रूप से कैंपस (Campus) साक्षात्कार का आयोजन करेंगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धर्मशाला के प्राचार्य ने कहा है कि इस साक्षात्कार में आईटीआई एनसीवीटी प्रशिक्षित युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि फूड प्रोडक्शन जनरल एवं अन्य ऑल ट्रेड्स में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए 100 से अधिक पद उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष होनी…
बैजनाथ। आईटीआई (ITI) पास युवाओं के लिए अच्छी खबर (Good news) है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बैजनाथ में 29 सितंबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई की प्रधानाचार्य (Principal) रीता शर्मा ने कहा कि डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी संस्थान परिसर में साक्षात्कार (Interview) लेगी। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को व्यावसायिक स्नातक डिग्री (बी.वोक) कार्यक्रम के अंतर्गत रोजगार उपलब्ध दिया जाएगा। इसके तहत अभ्यार्थी को प्रथम वर्ष के पश्चात प्रमाण पत्र, द्वितीय वर्ष के पश्चात डिप्लोमा और तृतीय वर्ष के बाद डिग्री प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस साक्षात्कार में 2024 एवं 2025…
कांगड़ा। दिल्ली में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की नेशनल (National) मीटिंग (Meeting) जल्द होने जा रही है। यह बात हिमाचल कांग्रेस (Congress) ओबीसी विभाग के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने कही है। उन्होंने कहा कि वह हिमाचल कांगेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष होने के नाते उस मीटिंग में OBC की मांगों को जोर-शोर से रखूंगा। उन्होंने कांगड़ा से धर्मशाला तक निकली OBC की रैली के बाद समुदाय के लोगों से बातचीत की। निशु मोंगरा ने कहा कि इस रैली में हजारों लोगों की भीड़ जुटी। मैं सभी की भावनाओं का सम्मान करता हूं। मोंगरा ने कहा कि प्रदेशभर से OBC के…
धर्मशाला। अब केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा उपमंडल स्तर पर होगी। यह बात हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक (Meeting) सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज ने कही। उन्होंने कहा कि योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जनभागीदारी, जनप्रतिनिधियों के सहयोग के बिना पूर्ण से सफल नहीं किया जा सकता है। केंद्र प्रायोजित विकास योजनाओं के कार्यान्वयन के निरीक्षण के लिए अब उपमंडल स्तर पर समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। डाॅ. राजीव भारद्वाज ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्र प्रयोजित योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फोरलेन की…
कांगड़ा। एपीएमसी (APMC) कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा ने शुक्रवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के देहरियां गांव में आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यहां की जीप योग्य सड़क (Road) भारी बारिश के कारण जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे उनका संपर्क कट गया है। निशु मोंगरा ने मौके पर ही इस सड़क के निर्माण के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्रामीणों ने इसके लिए निशु मोंगरा का आभार जताया। इसके बाद निशु मोंगरा जमानाबाद, अब्दुल्लापुर और मटौर पंचायत में गए। वहां उन्होंने भारी बारिश के कारण गौशालाओं और मकान को हुए…
धर्मपुर (मंडी)। एचआरटीसी (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने धर्मपुर बस अड्डे में प्राकृतिक आपदा से हुए नुक्सान (Damage) का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्मपुर में लगभग 20 बसों का नुक्सान हुआ है। इनमें 18 बसें धर्मपुर डिपो की थीं, एक-एक बस बिलासपुर और सरकाघाट की थी। इसके साथ साथ एचआरटीसी धर्मपुर की वर्कशॉप को भी भारी नुक्सान हुआ है। एचआरटीसी का पेट्रोल पंप तो पूरी तरह नष्ट हो चुका है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार एचआरटीसी को इस इसमें 10 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान हुआ है। एचआरटीसी उपाध्यक्ष ने आपदा के बावजूद अपने…
कांगड़ा। कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा (APMC) के स्टाफ की बैठक (Meeting) वीरवार को अध्यक्ष (Chairman) निशु मोंगरा अध्यक्षता में गुप्त गंगा में समिति के सभागार में हुई। इस बैठक में अध्यक्ष ने सभी मंडियों से संबंधित प्रभारियों को मंडी शुल्क, यूजर्स चार्जिज, दुकानों का किराया व अन्य प्राप्त आय के लक्ष्य को प्राप्त करने पर सराहना की गई। वहीं समस्त कर्मचारियों को विपणन बोर्ड शिमला द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए। मंडी समिति को अगस्त माह में ₹ 1,02,63,990 की आय प्राप्त हुई। अप्रैल माह से अगस्त, 2025 तक कुल ₹ 2,93,47,224 की आय प्राप्त हुई…
कांगड़ा। राज्यपाल (Governor) शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार को गगल एयरपोर्ट (Airport) परिसर के हर्बल गार्डन में पौधारोपण (Plantation) किया। यह कार्यक्रम एयरपोर्ट प्राधिकरण ने यात्री सेवा दिवस के मौके पर आयोजित करवाया। इस पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना और अवसंरचना विकास के साथ हरियाली को बढ़ावा देना है। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम हरित आवरण के लाभ और सतत जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि वे पौधारोपण में सक्रिय भाग लें और पर्यावरण की रक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लें,…
