- विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेगी Pocket Money
- Sad : घास लेकर लौट रही महिला ढांक से गिरी, मौ*त
- स्प्रे करते समय युवक (Youth) की बिगड़ी तबीयत
- HRTC बस से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार
- बीरता में कबाड़ की Shop से 196.02 ग्राम चरस बरामद
- किशाऊ विद्युत परियोजना के MOU पर हुए हस्ताक्षर
- 1.813 किलो चरस के साथ 6 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Accident : मां बगलामुखी मंदिर के हवन कुंड में गिरा श्रद्धालु, झुलसा
Author: admin
गगल पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते मसरेड़ बाजार में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रविवार शाम करीब 4:00 बजे दो युवक सुनार की दुकान में आभूषण चोरी करके फरार हो गए हैं। दुकान की मालकिन रीता वर्मा ने कहा कि चोर दुकान से कंगन, पायल, चांदी के पांच सिक्के, नगों का एक पैकेट और सोने की अंगूठी ले गए हैं। दुकान के पीछे उनका घर है। जैसे ही उनकी बेटी खाना खाने के लिए घर गई। इस बीच दो युवक दुकान में दाखिल हो गए और उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। बेटी…
शिमला। प्रदेश में बीएड (B.Ed) की डिग्री फर्जी निकलने पर दो महिला टीजीटी (TGT) बर्खास्त कर दी गई हैं। दोनों को जुलाई, 2024 में बैचवाइज नौकरी मिली थी। शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि इनकी बीएड फर्जी है। इन्होंने बीएड हरियाणा के हिसार से की गई थी। शिक्षा निदेशक की और से जारी आदेशों में कहा गया है कि एक टीजीटी नॉन मेडिकल को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौर जिला शिमला में नियुक्त किया गया था। वहीं दूसरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसरी जिला कांगड़ा में नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति के समय…
कांगड़ा। त्रिगर्त वैली पब्लिक स्कूल (School) इच्छी के दसवीं कक्षा के छात्रों (Students) ने हर वर्ष की भांति इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Board) द्वारा घोषित 10वीं के परिणाम में स्कूल के करीब सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। स्कूल के सात छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा अनिका भारती ने 639 (91.28%) अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। वहीं वसुधा 615 (87.86%) अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। स्नेहा 601 (85.86%) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र मोहन गगना ने सभी…
शिमला। जिले के शोघी क्षेत्र के घनपेरी गांव में हत्या (Murder) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां तोता राम नामक एक व्यक्ति ने अपनी 26 साल की पत्नी (Wife) गुलशन को मौत (Death) के घाट उतार दिया है। यही नहीं आरोपी ने अपराध को छिपाने के लिए शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफनाने और जलाने की भी कोशिश की। पुलिस (Police) ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। आरोपी सुरक्षा गार्ड का काम करता है। वारदात का पता तब चला, जब पड़ोसियों को कुछ असामान्य लगा। पड़ोसियों ने तुरंत मृतका के परिजनों को सूचना दी।…
भोपाल। मध्य प्रदेश की भाजपा (BJP) सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकियों की बहन कहने को लेकर खूब बवाल हो रहा है। एक और देश जहां इस बेटी पर गर्व कर रहा है, वहीं मंत्री का यह विवादित बयान सबको नागवार गुजर रहा है। भाजपा भी इसके बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी है। हालांकि आलोचना के बाद मंत्री ने इस बयान को लेकर माफी मांग ली है, मगर विपक्ष उनके त्यागपत्र की मांग कर रहा है। अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट (High Court) ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर…
कांगड़ा। मंदिर बाजार में चोरी के मामले (Case) में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को कांगड़ा पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। इसके साथ ही कांगड़ा पुलिस ने चार अप्रैल को लेफ्टिनेंट चंद्र मोहन बहल के घर में हुई चोरी के मामले को सुलझा लिया है। आरोपी को अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है। मामले में सह आरोपी नितीश बहल (30) तभी से फरार था। यह चोरी में मुख्य रूप से शामिल था। यह वही व्यक्ति है, जिसने कांगड़ा के अब्बू के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई और अपने ही घर में चोरी की और लाखों रुपये के…
कांगड़ा। नशा तस्करी के आरोपी रोली के माता-पिता को भी हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। रोली धर्मशाला जेल में न्यायिक हिरासत में बंद है। कांगड़ा पुलिस (Police) थाने की एक टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना पर रोली के घर (House) पर छापा मारा। इनका घर बनेर खड्ड के पार छोटा हरिद्वार पुल के पास है। रोली सेंट्रल जेल धर्मशाला में बंद है। एक गुप्त मुखबिर ने सूचना दी थी कि रोली के माता-पिता भी अवैध मादक पदार्थ बेचने में संलिप्त हैं। जब घर पर छापा मारा गया तो घर से 5.65 ग्राम चिट्टा बरामद…
कांगड़ा। जिले के देहरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ते बालुगलोआ में मंगलवार को ड्रोन के टुकड़े (Piece) जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। तुरंत इसकी सूचना पुलिस (Police) को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को आइसोलेट (Isolate) कर दिया। इस वस्तु को सबसे पहले बच्चों ने देखा और वार्ड पंच को सूचना दी। बालुगलोआ पंचायत की प्रधान कमलेश कुमारी ने कहा कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे के वार्ड सदस्य को खेतों में संदिग्ध वस्तु पड़े होने जानकारी मिली थी। उन्होंने तुरंत इसके बारे पुलिस को सूचित कर दिया। देहरा के एसपी मयंक…
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली के एक निजी स्कूल की 17 साल की छात्रा (Student) लापता (Missing) हो गई है। छात्रा शुक्रवार सुबह स्कूल गई थी। वह क्लास (Class) के दौरान टीचर (Teacher) से टॉयलेट जाने की मंजूरी लेकर निकली, लेकिन काफी समय बाद भी वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद टीचर ने यह बात स्कूल प्रशासन को बताई। स्कूल के प्रिंसिपल ने तुरंत छात्रा की मां और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस को दी शिकायत में स्कूल प्रशासन ने कहा है कि छात्रा ने किसी से कुछ कहे बिना ही स्कूल परिसर छोड़ा…
चंबा। जिले के सलूणी-लंगेरा मार्ग पर हुए जीप (Jeep) हादसे (Accident) में करीब 20 लाेग घायल (Injured) हुए हैं। यहां अनियंत्रित होकर जीप पलटी है। इसमें करीब 35 लोग सवार थे।यह लोग शादी समारोह के लिए किहार से लंगेरा की ओर छक (धाम का समान) के लेकर जा रहे थे। जीप शिरवास के पास पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते सड़क पर पलट गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा रेफर कर दिया। वहीं हल्की चोटों…
