- 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
- ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
- Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
- आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
- Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
- नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
- खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
- 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
Author: admin
नीरज दीक्षित। नगरोटा बगवांशैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश (Admission) के लिए राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय (College) नगरोटा बगवां ने आवेदन मांगे हैं। उक्त कोर्सिज के लिए छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य (Principal) डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि ये दाखिले मैरिट के आधार पर होंगे। इनके लिए छात्र 1 से 19 जून तक महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gdcnb.org पर लॉगिन करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l वहीं बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय वर्ष एवं तृत्तीय वर्ष में रोल ऑन के आधार पर आवेदन 1 से 19 जून तक होंगे। इनकी फीस…
ललित औजला। श्री नयना देवी राजकीय महाविद्यालय (College) श्री नयना देवी में 1 जून से आर्ट्स और कॉमर्स के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा है कि छात्रों (Students) को उच्च गुणवत्ता के आधार पर शिक्षा देने के लिए कॉलेज के प्रोफेसर वचनबद्ध हैं। कॉलेज में प्रवेश के लिए फॉर्म ऑनलाइन (Online) भरे जाएंगे। प्रथम, द्वित्तीय और तृत्तीय वर्ष के छात्र कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आमंत्रित हैं। छात्र ऑनलाइन आवेदन के लिए https://www.gcnainadevi.ac.in इस लिंक पर जाकर संबंधित पाठ्यक्रम के लिए आवेदन फॉर्म भरें। छात्र 1 से 19 जून तक फॉर्म…
पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में बेहद दु:खद घटना सामने आई है। यहां कर्ज के बोझ तले दबे परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। सभी ने कार में जहर निगल कर जान दी है। कार से सात शव (Dead body) मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस (Police) प्रशासन भी सकते आ गया। जानकारी के मुताबिक उक्त परिवार देहरादून का रहने वाला था। यह पंचकूला में बागेश्वर धाम की कथा सुनने आया था। कथा सुनने के बाद परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सभी ने रास्ते में जहर खा लिया। मृतकों…
कुल्लू। मणिकर्ण में हुए ब्लाइंड मर्डर (Murder) केस (Case) में एक और वांछित आरोपी को पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। 7 और 8 जनवरी की मध्यरात्रि को मणिकर्ण के रशोल गांव में ब्लाइंड मर्डर का केस दर्ज हुआ था। इस संबंध में पुलिस थाना मणिकर्ण में केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी को 16 जनवरी को गिरिफ्तार किया गया था। हत्या आरोपी रिंकू (31) निवासी नौलथा तहसील इसराना जिला पानीपत (हरियाणा) की तलाश की जा रही थी। इसको कागदाना जिला सिरसा (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत कुल्लू में पेश किया गया, जहां…
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (Board) की लापरवाही एक छात्रा (Student) की जान पर भारी पड़ी है। यह छात्रा अस्पताल (Hospital) में उपचाराधीन (Admit) है। वहां छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। दरअसल शिक्षा बोर्ड की गलती के कारण जमा दो के अंग्रेजी के पेपर में विद्यार्थियों के कम नंबर आए थे। जब बोर्ड ने गलती मानते हुए रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया तो कई विद्यार्थियों के अंक अंग्रेजी विषय में बढ़ गए। इससे पास प्रतिशत भी बढ़ा। ऐसे में 2713 छात्र पास हुए, जो पहले फेल थे। वहीं 2009 की कंपार्टमेंट खत्म हो गई। इनमें…
कांगड़ा। मसरेहड़ बाजार में दिन-दहाड़े सुनार की दुकान से आभूषण चुराने के आरोपी युवक गगल पुलिस (Police) ने पकड़ लिए हैं। गगल पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपियों को पकड़ कर उनसे आभूषण और चोरी में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली है। युवकों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। युवकों की पहचान अनसोली गांव के दीपक और आदित्य के रूप में हुई है। गगल पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते मसरेहड़ बाजार में रविवार शाम करीब 4:00 बजे दो युवक सुनार की दुकान से आभूषण चोरी करके फरार हो गए थे। दुकान की मालकिन रीता वर्मा…
चंडीगढ़।HRTC के सुंदरनगर डिपो के चालक (Driver) की सड़क हादसे में मौत (Death) हो गई है। वह दिल्ली-मंडी रूट पर सेवारत था। हादसा रविवार रात करीब 2 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-43 में हुई है। मृतक चालक की शिनाख्त बेली राम (50) के रूप में हुई है। वह मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के बनौण गांव के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक चालक बेली राम ने यात्रियों से भरी दिल्ली से मंडी आ रही HRTC की बस को चंडीगढ़ बस स्टैंड पर काउंटर पर पार्क किया। इसके बाद वह सड़क की दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन…
कांगड़ा। जिले के उपमंडल धीरा के तहत पड़ते मूंढी के मेले गांव में दादा (Grandfather) और दो पोतों (Grandsons) की डूबने से दुःखद मौत (Death) हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मेले गांव का प्रकाश चंद (70) अपने दो पोतों के साथ न्यूगल खड्ड में कपड़े धोने के लिए गया। उनके पोते आरुष (8) और तरु (6) भी उनके साथ चले गए। प्रकाश चंद खड्ड के किनारे कपड़े धो रहे थे। उनके दोनों पोते खड्ड के पानी में नहाने लग पड़े। नहाते-नहाते न जाने कब दो बच्चे खड्ड के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनको बचाते-बचाते…
गगल पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ते मसरेड़ बाजार में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। यहां रविवार शाम करीब 4:00 बजे दो युवक सुनार की दुकान में आभूषण चोरी करके फरार हो गए हैं। दुकान की मालकिन रीता वर्मा ने कहा कि चोर दुकान से कंगन, पायल, चांदी के पांच सिक्के, नगों का एक पैकेट और सोने की अंगूठी ले गए हैं। दुकान के पीछे उनका घर है। जैसे ही उनकी बेटी खाना खाने के लिए घर गई। इस बीच दो युवक दुकान में दाखिल हो गए और उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू कर दिया। बेटी…
शिमला। प्रदेश में बीएड (B.Ed) की डिग्री फर्जी निकलने पर दो महिला टीजीटी (TGT) बर्खास्त कर दी गई हैं। दोनों को जुलाई, 2024 में बैचवाइज नौकरी मिली थी। शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है। जांच में पता चला कि इनकी बीएड फर्जी है। इन्होंने बीएड हरियाणा के हिसार से की गई थी। शिक्षा निदेशक की और से जारी आदेशों में कहा गया है कि एक टीजीटी नॉन मेडिकल को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बौर जिला शिमला में नियुक्त किया गया था। वहीं दूसरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोसरी जिला कांगड़ा में नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति के समय…
