Close Menu
    What's Hot

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    • 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»खेल»ICC वर्ल्ड कप: भारत का विजय अभियान जारी, अब पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त
    खेल

    ICC वर्ल्ड कप: भारत का विजय अभियान जारी, अब पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त

    adminBy adminOctober 14, 2023804 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    अहमदाबाद। यहां के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए वन-डे विश्व कप के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पूर्व भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय बॉलर्स के दमदार प्रदर्शन के चलते पाकिस्तान की पारी 42.5 ओवर में 191 रन पर सिमट गई। 192 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने में उतरे भारत ने 30.3 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाकर मैच जीत को लिया। भारत ने वन-डे विश्व कप इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जीत का क्रम जारी रखा। यह भारत की आठवीं जीत है।

    भारत बनाम पाकिस्तान

    शुभमन गिल लय में नजर आए

    मैच में भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेंगू से ठीक होकर लौटने वाले शुभमन गिल 11 गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। वह शाहीन अफरीदी की गेंद पर शादाब खान के हाथों कैच आउट हुए। छोटी सी पारी शुभमन लय में दिखे। यह आगे के मैचों के लिए भारत के लिए अच्छी खबर है। उनके आउट होने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। कोहली ने रोहित के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन बनाए।

    कुछ खास नहीं कर पाए कोहली

    पाकिस्तान के खिलाफ आमूमन पर बड़ी पारी खेलने वाले विराट इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 18 गेंद पर तीन चौकों की मदद से 16 रन बनाए। वह हसन अली की गेंद पर मोहम्मद नवाज के हाथों कैच आउट हुए। उनके बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े।

    रोहित ने लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

    रोहित शर्मा लगातार दूसरे मैच में शतक से चूके। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 131 रन की पारी खेली थी। मैच में भी उनके पास शतक लगाने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके। रोहित 63 गेंद पर 86 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के जड़े। इसी के साथ रोहित ने वन-डे में 300 छक्के भी पूरे किए। वह पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और वेस्टइंडीज के पूर्व ओपनर क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने।

    श्रेयस के बल्ले से निकला जीत का चौका

    रोहित शर्मा के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर ने केएल राहुल के साथ मिलकर मैच को खत्म किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए नाबाद 36 रन जोड़े। अय्यर ने चौका लगाकर अपने 50 रन बनाए और मैच खत्म किया। वह 62 गेंद पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने तीन चौके और दो छक्के जड़े। केएल राहुल 29 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो चौके लगाए।

    बाबर आजम और मो. रिजवान को छोड़ सब बल्लेबाज रहे फ्लॉप

    इससे पूर्व पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। पिछले मैच में शतक लगाने वाले मोहम्मद रिजवान इस बार अर्धशतक से चूक गए। वह 49 रन पर आउट हुए। इमाम उल हक ने 36, अब्दुल्ला शफीक ने 20 और हसन अली ने 12 रन बनाए। शेष छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। सऊद शकील छह, मोहम्मद नवाज चार, इफ्तिखार अहमद चार, शादाख खान दो और हारिस रऊफ दो रन बनाकर आउट हो गए।

    भारत के पांच गेंदबाजों ने दो-दो विकेट झटके

    जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी करने वालों में सिर्फ शार्दुल ठाकुर ही ऐसे रहे, जिन्हें एक भी सफलता नहीं मिली। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    Featured Top News
    Previous Articleशाहपुर की श्वेता कोहली बनीं कॉमर्स की सहायक प्रोफेसर
    Next Article विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, सास और पति गिरफ्तार
    admin

    Related Posts

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    By ravinderApril 13, 202611 Min Read

    शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest)…

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version