कांगड़ा। खंड विकास कार्यालय कांगड़ा में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद के कर्मचारियों के समर्थन में सोमवार को जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़ और सदस्य कुलभाष चौधरी उतरे। उन्होंने कर्मचारियों के इस वर्ग की मांगों को पूरा करने का राज्य सरकार से आग्रह किया। कर्मचारियों का कहना है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में उनके विभाग में विलय के लिए कमेटी का गठन किया गया था, परंतु कोई समाधान नहीं निकल पाया। सरकार से उन्हें आश्वासन ही मिलते रहे। अब नई सरकार को बने हुए 9 महीने हो चुके हैं। कांग्रेस ने चुनाव से पहले जिला परिषद कर्मचारियों का विभाग में विलय करने का वादा किया था। उन्हें आश्वासन दिया था कि सरकार बनते ही वह पहली कैबिनेट में जिला परिषद के समस्त कर्मचारियों का विभाग में विलय करेंगे। जिला परिषद कर्मचारी अभी भी अपनी एकमात्र मांग से पूर्व सरकार की तरह ही वंचित हैं। ऐसे में वे हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनका विभाग में विलय करने का आदेश दे देती है तो वे हड़ताल वापस लेकर कार्यालयों में लौट जाएंगे। विदित रहे कि ये कर्मचारी सरकार से संबंधित विभाग में विलय की मांग कर रहे हैं।
Breaking News
- Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
- धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
- नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
- नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
- सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
- देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
- बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
- 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
Friday, April 17

