नगरोटा बगवां। नीरज दीक्षित
विधानसभा
क्षेत्र नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) के कुछ गांवों में पेड़ों की कटाई-छंटाई एवं जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शुक्रवार सुबह 10 बजे से विद्युत (Electricity) आपूर्ति बाधित रहेगी।

समलोटी सेक्शन के अंतर्गत आने वाले सुनेहड़, मुमता, कछरेहड, समलोटी, अमतराड़, ठानपुरी, बड़ाई, उस्तेहड़ व नागनी में सुबह 10 से लेकर दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके पश्वात लिल्ली, सकोट, कालिजन, मंगवात, मुंदला, बेहड़ा, बंजर में सुबह 10 से लेकर सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान समलोटी के आसपास के क्षेत्रों में शाम 5 बजे तक छोटे-छोटे कट लग सकते हैं। विद्युत बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Leave A Reply

Exit mobile version