नादौन। सैन्य सम्मान के साथ शहीद जेसीओ कुलदीप चंद रविवार दोपहर को पंचतत्व में विलीन हो गए। परिजनों समेत सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। बेटे आर्यन ने पिता को मुखाग्नि दी। कुलदीप चंद का पार्थिव शरीर सुबह उनके पैतृक गांव कोहलवीं पहुंचा। इस दौरान गांव भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह, एसडीएम राकेश शर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे।
गौर हो कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के कोहलवीं गांव के वीर सपूत कश्मीर में शहीद हो गए थे। 1 साल बाद कुलदीप चंद की रिटायमेंट होनी थी।
Breaking News
- प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी
- Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
- धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
- नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
- नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
- सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
- देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
- बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
Friday, April 17

