Close Menu
    What's Hot

    24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती

    June 23, 2026

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती
    • ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई
    • Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत
    • आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)
    • Sad : छत से गिरकर 4 साल के बच्चे की मौत
    • नूरपुर Police ने लकड़ी से लदे सात वाहन लिए कब्जे में
    • खाई में गिरी बोलेरो; एक ही गांव के सात लोगों की Death
    • 4.859 किलो चरस के साथ Panjab के दो युवक गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, June 23
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी
    शिमला

    Murder : तीन मजदूरों ने मार कर जमीन में गाड़ दिया अपना साथी

    पिता की शिकायत पर फूटा भंडा, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    ravinderBy ravinderMarch 23, 20263 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत पड़ते बसंतपुर में हत्या (Murder) का मामला (Case) सामने आया है। यहां तीन मजदूरों ने अपना साथी मार कर जमीन में गाड़ दिया है। मृतक के पिता (Father) की शिकायत पर इनका भंडा फूटा।

    पुलिस (Police) ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त 25 साल के प्रवासी मजदूर राम प्रवेश (उर्फ कुटुम्ब) के रूप में हुई है। वह बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला था और पिछले कुछ दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था।

    पुलिस को रविवार को उसका शव सड़क से करीब 20 मीटर नीचे एक खेत के कोने में गड्ढे से मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के साथ रहने वाले उसके तीन साथियों ने ही अंजाम दिया है।

    उन्होंने सबूत मिटाने के लिए शव को जमीन में गाड़ दिया। राम प्रवेश बसंतपुर में अपने तीन साथियों अरुण, विकेश और महेश के साथ किराए के कमरे में रहता था। 15 मार्च को जब उसका कोई पता नहीं चला तो उसके पिता चतुरी राम ने सुन्नी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस जब जांच के लिए उनके कमरे पर पहुंची तो वहां सन्नाटा था और तीनों संदिग्ध साथी गायब थे।

    पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कमरे को सील किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए। जांच के दौरान जंगल की झाड़ियों में एक बोरा और कंबल मिला। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने पास के खेत में ताजा खुदाई के निशान देखे तो वहां खुदाई करने पर राम प्रवेश का शव मिला।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुन्नी भेज दिया। पुलिस का मानना है कि आपसी रंजिश या किसी अन्य विवाद के चलते साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है।

    तीनों आरोपी अरुण, विकेश और महेश फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनको पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleफिर सक्रिय होगा Western disturbance, बारिश-बर्फबारी की संभावना
    Next Article ITI शाहपुर में लघु रोजगार मेला 31 को, भरे जाएंगे 255 पद
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती

    June 23, 2026

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    शिमला

    24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती

    By ravinderJune 23, 202603 Mins Read

    शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) 24 जून को 656 अस्थायी चालकों (Drivers) की भर्ती…

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र और सह क्रैच में भरे जाएंगे 31 पद (Posts)

    June 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    24 जून को 656 अस्थायी Drivers की होगी भर्ती

    June 23, 2026

    ₹137 करोड़ से बढ़ेगी चेलचौक-जंजैहली Road की चौड़ाई

    June 22, 2026

    Road धंसने से खाई में गिरी जीप, चालक की मौत

    June 21, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version