धर्मशाला। आईटीआई (ITI) शाहपुर में 31 मार्च को लघु रोजगार मेला लगेगा। 255 पदों (Posts) के लिए साक्षात्कार (Interview) होगा। चयनित युवाओं को ₹ 12 से साढ़े़ 22 हजार वेतन मिलेगा। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने कहा है कि लघु रोजगार मेले में मैसर्ज हीरो मोटर कंपनी लुधियाना द्वारा महिला एवं पुरुषों के 55 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवार को ₹ 18 हजार 500 से 22 हजार 500 प्रतिमाह के वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा दी की जाएगी।
इसके अतिरिक्त मैसर्ज वीएमटी स्पिनिंग मिल्स बद्दी द्वारा महिला एवं पुरुष के 100 पद हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित उम्मीदवार को ₹ 12 हजार 750 से 14 हजार 602 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ ही कैंटीन व यातायात सुविधा भी दी जाएगी।
इसके अलावा मैसर्ज एमआईएएस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा भी केवल पुरुष उम्मीदवारों के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹ 17 हजार 500 से 23 हजार 500 वेतन के साथ कैंटीन और यातायात सुविधा दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो, साथ लेकर 31 मार्च को आईटीआई शाहपुर में साक्षात्कार के लिए मौजूद हो सकते हैं। इस साक्षात्कार के लिए आवेदकों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।

