शिमला। प्रदेश में फिर से पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) सक्रिय होगा। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) के दौर पर शनिवार को थमा था। मौसम (Weather) साफ रहने से चटक धूप खिली।
इससे अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम खराब का पूर्वानुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना है। 24 और 25 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
26 मार्च को फिर राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और हिमापत की संभावना है। पर्यटक शिमला, मनाली और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थानों में इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। लंबे सूखे के बाद मौसम में हुए इस बदलाव से किसान और बागवान खुश हैं।

