शिमला। LSD नशा तस्करी मामले (Case) में गिरफ्तार (Arrest) STF के चारों पुलिस (Police) जवानों को कोर्ट से 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
STF के 4 पुलिस जवानों पर LSD नशा तस्करी मामले में साजिश और खाकी के पीछे छिपकर तस्करों की मदद करने के आरोप हैं। 10 मार्च को शिमला के बीसीएस क्षेत्र में 562 LSD स्ट्रिप्स (लगभग 11.57 ग्राम) जब्त की गईं। इनकी कीमत लगभग ₹1.1 करोड़ बताई जा रही है। इस खेप को कुल्लू जिले में पहुंचाकर रैव पार्टियों के लिए बांटने की योजना थी। इसके लिए खुफिया और STF इकाइयों के सहयोग की संभावना जताई जा रही है।
गिरफ्तार किए गए चारों पुलिसकर्मी STF में तैनात थे। इनकी पहचान हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (निवासी मनाली 14 मील), हेड कांस्टेबल समीर (भुंतर), हेड कांस्टेबल नितेश (निवासी बजोरा कुल्लू) और अशोक कुमार ( निवासी कुल्लू) के रूप में हुई है। शिमला पुलिस ने इन्हें नशा तस्करी और लिंकेज के अपराध धाराओं में गिरफ्तार किया है।
जांच में यह सामने आया है कि LSD की खेप दिल्ली, राजस्थान और गोवा से हिमाचल पहुंचाई जा रही थी। आखिरी लिंक कुल्लू के आसपास के क्षेत्रों में बनता था, जहां आरोपी जवानों की तैनाती थी। पुलिस की वर्दी का फायदा उठाकर इन जवानों ने तस्करों रोकने की बजाय या तो आंखें मूंदकर काम किया या गुप्त तरीके से चेतावनी दी। इससे LSD की खेप लंबे समय तक पकड़ से बचती रही। आरोपियों को निलंबित किया जा चुका है।

