कांगड़ा। बज्रेश्वरी घाट में सोलर (Solar) पावर (Power) प्लांट लगेगा। यह निर्णय एसडीएम (SDM) कांगड़ा इशांत जसवाल की अध्यक्षता में बज्रेश्वरी मंदिर (Temple) कांगड़ा ट्रस्ट की बैठक में लिया गया।

बैठक मंदिर के सभागार में हुई। इस मौके पर तहसीलदार कांगड़ा प्रकाश चंद और मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नगर परिषद गौसदन और वज्रेश्वरी घाट में सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

बैठक में मंदिर में चांदी के चौंके की श्रद्धालु द्वारा मरम्मत करने की अनुमति प्रदान की गई। भोगशाला और गर्भ गृह में अतिरिक्त सुरक्षा कैमरा लगाने को लेकर अनुमति प्रदान की गई। श्री मंदिर ऐप के माध्यम से श्रद्धालुओं को ऑनलाइन दर्शन करवाने के विषय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संयुक्त कार्यालय भवन के प्रांगण में बने माता ब्रजेश्वरी पुस्तकालय को मंदिर की देखरेख में चलाया जाएगा। बैठक में समेकित कर्मचारी के मानदेय को बढ़ाने को लेकर निर्णय लिया गया।

बैठक में वज्रेश्वरी घाट में दुकानों के निर्माण को करने को लेकर निर्णय लिया गया। बैठक में बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अंतर्गत आने वाली सभी संपदाओं को लेकर चर्चा की गई कि किस तरह इनका उपयोग करके मंदिर की आय को बढ़ाया जा सके। बैठक में निर्णय लिया गया की मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए होमगार्ड के साथ-साथ सैनिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से भी सुरक्षा कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे।

बैठक में मंदिर में सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती को लेकर भी निर्णय लिया गया।

Leave A Reply

Exit mobile version