गगल (कागड़ा)। गगल पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोप में एक किरायेदार को गिरफ्तार (Arrest) किया है। इस संबंध में शिकायत की तस्दीक ASI अशोक कुमार ने की है। शिकायतकर्ता मनोहर लाल पुत्र दीबान चंद निवासी गगल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2 किरायेदार रखे हुए हैं।

उनके मकान की छत पर लोहे का सामान एंगल और पाइप्स आदि रखी हुई थीं। कुछ दिनों से छत से सामान गायब हो रहा था। मनोहर लाल को शक हुआ कि यह चोरी उनका किरायेदार साहिल कर रहा है। जब मनोहर लाल ने साहिल के कमरे की तलाशी ली तो चोरी किया गया सारा सामान उसके कमरे से बरामद हो गया।

पुलिस ने शिकायतकर्ता मनोहर लाल का बयान धारा 173 BNSS के तहत दर्ज किया है। इसके आधार पर आरोपी साहिल के खिलाफ थाना गगल में मामला (Case) दर्ज किया गया है। पुलिस (Police) ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Exit mobile version