शाहपुर।

मेघालय में शहीद हुआ विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की परगोड़ पंचायत का बेटा विजय कुमार शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। विजय कुमार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेघालय में ड्यूटी के दौरान बुधवार को हाथियों के झुंड ने बीएसएफ के जवान पर हमला कर दिया था। इससे उनकी मौत हो गई थी। विजय कुमार 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर गए थे। विजय कुमार की पार्थिव देह मेघालय से हवाई जहाज से दिल्ली और शुक्रवार को घर पहुंची। शहीद विजय कुमार (41) वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। विजय कुमार

मौजूदा समय में मेघालय में बतौर हबलदार सेवारत थे। उनके पिता सूबेदार सागर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। वहीं माता स्वर्णा देवी गृहिणी हैं। विजय कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सुलक्षणा (37), तीन लड़कियां कुमकुम (15), शगुन (12) व सहज (4) को छोड़ गए हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version