एएम नाथ। चंबा
तीसा-बैरागढ़
सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास हुए हादसे में मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। इनमें सूमो का चालक व 6 पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं।

गाड़ी में 11 लोग सवार थे। इनमें से 9 हिमाचल पुलिस के जवान थे। इनमें 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि इनमें से 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों और घायलों को चंबा अस्पताल लाया जा रहा है।

यह हादसा डलहौज़ी को भी कभी न भूलने वाला जख्म दे गया है। इसमें डलहौज़ी के ओसल गांव के परवीन टंडन की भी दुखद मौत हुई है। परवीन टंडन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि परवीन टंडन अब उनके बीच नहीं हैं।  

Leave A Reply

Exit mobile version