एएम नाथ। चंबा
तीसा-बैरागढ़
सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास टाटा सूमो नदी में गिर गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गाडी में  लगभग 11 लोग सवार थे। इनमें से 9 लोग हिमाचल पुलिस के जवान बताए जा रहे हैं। इनमें 6 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें तीन पुलिस के जवानों की मौत हुई है।

ये आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। इस दौरान तरवाईं के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ और सूमो चट्टानों की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि नाले में गिरने के बाद गाड़ी के परखचे उड़ गए। 3 लोग गा ड़ी से छिटक कर चट्टानों से टकराए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। चुराह के विधायक हंसराज भी मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव के कार्य में जुट गए। गौर हो कि इससे पहले भी तरवाई पुल के पास हादसा हुआ था, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई थी।  

Leave A Reply

Exit mobile version