कांगड़ा जिले के आलमपुर के बाप (Father) बेटी (Daughters) ने एक साथ कानून (Law) की पढ़ाई (Study) पूरी कर शानदार उपलब्धि हासिल की है। प्रवीण राणा और बेटी अंशिका राणा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अध्ययन केंद्रखनियारा में वर्ष 2023 से जून, 2026 तक एक ही कक्षा में तीन वर्षीय LLB की पढ़ाई की।

सबसे खास बात यह है कि अंशिका राणा ने LLB में प्रथम स्थान हासिल कर टॉप किया। उनके पिता प्रवीण राणा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों की इस उपलब्धि ने न केवल परिवार (Family), बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

पिता और बेटी का एक साथ कॉलेज जाना, एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई करना और फिर एक ही परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला और तीसरा स्थान हासिल करना अपने आप में प्रेरणादायक और अनोखी मिसाल है।

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। पिता-पुत्री ने मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य मजबूत हो तो परिवार के सदस्य एक-दूसरे के प्रेरणास्रोत बनकर सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version