सोलन जिले में पुलिस ने 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार कैश (Cash) के साथ दो युवक (Youth) गिरफ्तार (Arrest) किए हैं। पुलिस (Police) थाना अर्की की टीम को नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत यह सफलता मिली है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान एक वाहन से नशे की खेप और नकदी बरामद कर दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र में नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से नशे की खेप और नकदी बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान ​प्रेम चन्द (31) निवासी गांव चन्दा द्रौण, डाकघर जाओ, तहसील आनी, जिला कुल्लू और ​शादी लाल (36) निवासी गांव रुमाली, डाकघर लड़ागी, तहसील आनी, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना अर्की में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

​गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से नशे के इस अवैध कारोबार के स्रोतों, आपूर्ति नेटवर्क और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave A Reply

Exit mobile version