चंबा जिले के उपमंडल चुराह की पंचायत जसौरगढ़ के बेटे (Son) राजेश कुमार ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण (Gold) जीता (Won) है। राजेश ने थाईलैंड के चियांग माई में आयोजित वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग (Powerlifting) चैंपियनशिप (Championship)-2026 में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है।

यह चैंपियनशिप 20 से 22 अगस्त तक थाईलैंड के चियांग माई शहर में हुई। इसमें दुनिया भर के कई देशों के नामी पावरलिफ्टर्स (Powerlifter) ने हिस्सा लिया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में भारत की ओर से चुराह के राजेश कुमार ने 130+ किलोग्राम भार वर्ग में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

राजेश का चयन पावरलिफ्टिंग स्पर्धा के लिए टीम इंडिया में हुआ था। प्रतियोगिता के लिए जारी उनके आधिकारिक एथलीट प्रोफाइल में भी वह भारतीय दल के सदस्य के तौर पर दर्ज थे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना न केवल राजेश की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे हिमाचल प्रदेश, चंबा जिला और विशेष रूप से चुराह घाटी के लिए गौरव का विषय है।

राजेश की इस ऐतिहासिक जीत की खबर जैसे ही उनके गृह क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेश ने बेहद सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून से यह मुकाम हासिल किया है। गौरतलब है कि चुराह जैसे जनजातीय और दुर्गम क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचना और गोल्ड जीतना क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

Leave A Reply

Exit mobile version